हर जेनरेशन के लोग पसंद करते है अमिताभ बच्चन को

Updated on 20-07-2022 09:07 PM

मुंबई सदी के महानायक अमिताभ बच्चन यानि बिग बी एक ऐसे एक्टर हैं जिन्हें हर जेनरेशन के लोग पसंद करते हैं। अमिताभ यूं तो सोशल मीडिया पर अपनी नई पुरानी तस्वीरें शेयर कर चर्चा में बने रहते हैं लेकिन इस बार अपने मजेदार फैशन सेंस की वजह से हैं।


अमिताभ के इस अंदाज को देख फैंस अमिताभ की तुलना रणवीर सिंह से कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन क्विज शोकौन बनेगा करोड़पतिबरसों से होस्ट करते रहे हैं। अब जल्द ही इसका नया सीजन शुरू होने वाला है। इस बार शो शुरू होने से पहले ही अपने शानदार प्रोमो की वजह से चर्चा में हैं।

वहीं अमिताभ ने सेट से अपना ऐसा लुक शेयर किया जिसे देख फैंस पूछ रहे हैं कि सर आपने रणवीर सिंह से दोस्ती कर ली क्या? अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देख आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।


इस फोटो को शेयर कर बिग बी ने मजेदार कैप्शन लिखापहनने को दे दिया पजामा,लगा साड़ी को फाड़ा, आगे छोटी जेब दे दी, पीछे लगा है नाड़ा।इस तस्वीर और पोस्ट को देखते ही फैंस जमकर कमेंट करने लगे। एक ने लिखालगता है रणवीर सिंह घुस गया है

आपके अंदर’, दूसरे ने सवाल पूछासर रणवीर से दोस्ती कर ली क्यातो एक ने लिखा सर लगता है ये पैजामा रणवीर सिंह जी ने डिजाइन किया होगा तो एक ने कैप्शन की तारीफ में लिखाएपिक कैप्शन वहीं एक फैन ने तो केबीसी के प्रोमो वाले अंदाज में जवाब देते हुए लिखादेखा लापरवाही का नतीजा


इससे पहले अमिताभ बच्चन ने 70 के दशक की अपनी एक तस्वीर शेयर कर पुराने फैशन को फिर लौट कर आने की बात बताई। बड़े फ्रेम के सनग्लासेस वाली अपनी तस्वीर शेयर कर लिखाफैशन रिपीट होता है…70 के दशक की झलक। शायद त्रिशूल या मन जी की फिल्म के मुहुर्त का है और मैं आज स्टार्स को ऐसा ही पहने देखता हूं

 बता दें कि बिग बी यूं ही नहीं सदी के महानायक के कहे जाते हैं। महान एक्टर, शानदार टीवी होस्ट और अपनी दमदार आवाज की बदौलत फैंस का दिल जीत लेते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाते रहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.