स्पेन के राजा-रानी पर लोगों ने कीचड़ फेंका:PM सांचेज की गाड़ी पर भी हमला, बाढ़ न रोक पाने से लोग नाराज

Updated on 04-11-2024 02:35 PM

स्पेन में बाढ़ प्रभावित वेलेंसिया इलाके का दौरा करने गए किंग फिलिप और उनकी पत्नी क्वीन लेटिजिया पर लोगों ने कीचड़ फेंका। BBC के मुताबिक वहां मौजूद लोगों ने ‘हत्यारे’ और ’शर्म करो’ के नारे भी लगाए। किंग फिलिप के साथ स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज भी मौजूद थे। लोग उनसे पूछ रहे थे कि बाढ़ को रोकने के लिए नेताओं ने पहले से कुछ क्यों नहीं किया। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को आगे आना पड़ा। हमले में सुरक्षा में तैनात दो गार्ड्स घायल हो गए। उनके माथे से खून बहता देखा गया। इसके बाद स्पेन किंग और PM को अपना दौरा अधूरा छोड़कर वापस राजधानी लौटना पड़ा। इस दौरान लोगों ने PM की गाड़ी पर भी हमला किया। स्पेन हालिया इतिहास में आई सबसे बड़ी बाढ़ से जूझ रहा है। बाढ़ में कम से कम 217 लोगों की मौत हो गई है।

8 घंटे में 1 साल के बराबर बारिश, 50 साल का रिकॉर्ड टूटा

स्पेन के पूर्वी शहर वेलेंसिया में 29 अक्टूबर को सिर्फ 8 घंटे में सालभर जितनी बारिश हो गई थी। इससे अचानक बाढ़ आ गई, जिससे कई लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का मौका नहीं मिला पाया। वेलेंसिया सांसद खुआन बोर्डेरा ने कहा है कि राजा फिलिप का बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करना एक 'बहुत बुरा फैसला' था। लोग बहुत गुस्से में थे। अधिकारियों ने इसे लेकर उन्हें चेतावनी दी थी कि लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी।

BBC के मुताबिक, स्पेन में इससे पहले साल 1973 में सबसे बड़ी बाढ़ आई थी। तब 150 लोगों की मौत हुई थी। उससे पहले 1957 में वैलेंसिया शहर में भीषण बाढ़ आई थी, इसमें 81 लोगों की मौत हो गई थी।

बाढ़ से निपटने के लिए सेना तैनात 

वेलेंसिया की प्रांतीय सरकार बाढ़ के बाद की हालत के लिए लोगों की भारी नाराजगी झेल रही है। लापता लोगों की संख्या के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में स्पेन मंत्री एंजेल विक्टर टोरेस ने कहा कि अभी यह बता पाना मुश्किल है। बाढ़ से तबाह हुए इलाकों में राहत कार्य के लिए सेना के 1,000 से ज्यादा सैनिकों को तैनात किया गया। हालांकि, लोगों का कहना है कि उन तक पर्याप्त मदद नहीं पहुंच पा रही। बाढ़ की वजह से सड़कें टूट गई हैं और कम्युनिकेशन और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचने से अभी कई इलाके शहरों से कटे हुए हैं। आपातकालीन सेवा के कर्मचारी लगातार कार पार्किंग और सुरंगों में फंसे हुए लोगों और शवों की तलाश के काम में जुटे हुए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.