पीओके में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ जनता सड़कों पर उतरी, लगाए 'आजादी' के नारे

Updated on 24-10-2021 08:33 PM

इस्लामाबाद पाक अधिकृत कश्मीर यानि पीओके में पाकिस्तान खिलाफ जनाक्रोश तेज हो गया है। शुक्रवार को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। लोगों ने 22 अक्टूबर 1947 को इस क्षेत्र में हुए पाकिस्तानी आक्रमण का विरोध करते हुए रोष व्यक्त किया। मुजफ्फराबाद शहर में, यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी ने 75 साल पहले जम्मू कश्मीर पर हुए आदिवासी और सैन्य हमले के खिलाफ एक रैली का आयोजन किया। प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों ने आजादी के नारे लगाए।

लोगों ने पाकिस्तानी सेना और सरकार के कब्जे वाले क्षेत्र को आजाद करने की मांग की। मीडिया से बात करते हुए यूकेपीएनपी चेयरमैन सरदार शौलत अली कश्मीरी ने कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में सैकड़ों और हजारों निर्दोष लोगों पर कब्जाधारी और हत्यारा है। 22 अक्टूबर 1947 को पाकिस्तानी आक्रमण के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए नीलम पुल पर एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।


प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी कब्जे के खिलाफ आजादी हासिल करने के लिए संघर्ष जारी रखने की शपथ ली। कैंडललाइट मार्च का आयोजन नेशनल इक्वैलिटी पार्टी जेकेजीबीएल ने किया। प्रदर्शनकारियों ने उन हजारों निर्दोष और निहत्थे नागरिकों की याद में मौन किया जिन्हें पाकिस्तान ने राज्य पर कब्जा करने के लिए बेरहमी से मार डाला था, जिसमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

जेकेजीबीएल के सज्जाद राजा ने कहा कि पाकिस्तान ने सभी लड़कियों का अपहरण कर लिया था और उन्हें देश और पड़ोसी अफगानिस्तान के बाजारों में बेच दिया था। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान से बिना शर्त माफी की मांग की और इलाके को छोड़ने के लिए कहा। यह प्रदर्शन लाल चौक से शुरू होकर मुजफ्फराबाद की सड़कों से होता हुआ नीलम ब्रिज पर जाकर खत्म हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.