लोग पीरियड्स के बारे में जान जाएंगे, टेनिस स्टार को क्यों सता रहा विंबलडन में डर

Updated on 26-06-2023 08:00 PM
नई दिल्ली: टेनिस के विंबलडन ओपन का आगाज 26 जून यानी आज से होने वाला है। हालांकि इस बड़े टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले खेल के नियमों में कुछ बदलाव हुआ है। दरअसल, पहले महिला खिलाड़ियों को सिर्फ सफेद रंग के अंडरगारमेंट्स पहनने का नियम था। लेकिन अब विंबलडन ओपन से पहले इसे बदला गया है। अब महिला खिलाड़ी डार्क कलर की अंडरवेयर पहन सकती हैं और खेल सकती हैं। वहीं इसको लेकर अब टेनिस की स्टार खिलाड़ी ओन्स जेब्युर ने बड़ा बयान भी दिया है।

नए रूल को लेकर बोली ओन्स जेब्युर
SW19 के पिछले नियमों के अनुसार कॉम्पिटिशन में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सफेद रंग के अलावा कोई और कलर पहनना सख्त मन था। यह एक ऐसी शर्त थी जिसके चलते 2014 में कुछ महिला प्रतिभागियों को बिना ब्रा के खेलने जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस नए नियम के चलते अब महिला खिलाड़ियों को पीरियड पैरानोया को कम करने के उद्देश्य से अंडरवियर का अपना पसंदीदा रंग चुनने की अनुमति मिलती है।

वहीं इस नियम को लेकर ट्यूनीशिया की ओन्स जेब्युर ने कहा,'पहली बात, यह निश्चित रूप से बेहतर है कि आप पैरानॉयड न हों। दूसरी बात, हर किसी को पता चल जाएगा कि आप पीरियड पर हैं। इसलिए मुझे पता नहीं है कि इस रूल का कौनसा पार्ट अच्छा है।'

उन्होंने आगे कहा, ' मुझे नहीं लगता कि मैं कुछ पहनूंगी। अगर सभी लड़कियां पहनेंगी, तो मुझे लगता है कि यह बेहतर होगा।लेकिन मुझे लगता है कि यह एक अच्छी बात है कि विंबलडन कोर्ट पर महिलाओं को और कंफर्टेबल महसूस करने में मदद करने की कोशिश कर रहा है।'

ऑल इंग्लैंड क्लब ने नवंबर में नए नियम की घोषणा की, जैसा कि चीफ एक्सेक्यूटिव सैली बोल्टन ने कहा: "हमें उम्मीद है कि इस नियम में बदलाव से खिलाड़ियों को एंग्जायटी से राहत देकर अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.