आरटीओ में एक माह से नहींबन रहे परमानेंट लाइसेंस...तीन हजार से ज्यादा लाइसेंस पेंडिंग

Updated on 30-10-2021 11:24 PM

भोपाल परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश में 1 अगस्त से शुरू की गई ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस व्यवस्था के कई साइड इफेक्ट सामने रहे हैं। इस प्रक्रिया से लर्निंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों द्वारा परमानेंट लाइसेंस के लिए टेस्ट पास करने के बाद भी लाइसेंस कार्ड नहीं मिल पा रहे हैं। आवेदक एक माह से ज्यादा से इससे परेशान हैं।

लाइसेंस प्रिंट हो पाने का सबसे बड़ा कारण यह है कि पहले लर्निंग लाइसेंस स्मार्टचिप कंपनी द्वारा तैयार सिस्टम से टेस्ट के बाद बनते थे और इसी सिस्टम के माध्यम से आवेदकों द्वारा परमानेंट लाइसेंस का टेस्ट देने के बाद पास होने पर परमानेंट लाइसेंस कार्ड मिल जाता था, लेकिन 1 अगस्त से ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस सेंट्रल सर्वर से तैयार हो रहे हैं। इस सिस्टम से बने लर्निंग लाइसेंस के बाद परमानेंट लाइसेंस के लिए टेस्ट भी पहले की तरह ऑटोमेटेड सिस्टम से होकर मैन्युअल हो रहे हैं, जिसमें अधिकारी ही पास या फेल का फैसला कर रहे हैं।

यानी परमानेंट लाइसेंस का टेस्ट भी स्मार्टचिप कंपनी के सिस्टम से नहीं हो रहा है। इसके कारण कंपनी को सेंट्रल सर्वर के माध्यम से बनने वाले लाइसेंस के कार्ड प्रिंट करने में परेशानी रही है। पहले तो यह ही तय नहीं था कि लाइसेंस प्रिंट कौन करेगा, क्योंकि इसके लिए कंपनी को अथोराइजेशन ही नहीं दिया गया था। बाद में परेशानी सामने आने पर कंपनी को ही यह काम करने के लिए अधिकृत किया गया, लेकिन इसके बाद भी सेंट्रल सर्वर से डाटा उठाने के बाद लाइसेंस पर होने वाली प्रिंटिंग की क्वालिटी पहले की अपेक्षा काफी कमजोर है। इसमें अक्षर छोटे और हलके नजर रहे हैं, जिससे इन्हें पढऩा मुश्किल है। इसे देखते हुए विभाग ने लाइसेंस की प्रिंटिंग को रोक दिया है।

आरटीओ के चक्कर काटने को मजबूर आवेदक

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक लाइसेंस प्रिंटिंग का काम रोक दिए जाने के कारण पिछले एक माह में एक हजार से ज्यादा लाइसेंस कार्ड पेंडिंग हो गए हैं। इनके आवेदक लाइसेंस मिलने से परेशान हैं और रोजाना आरटीओ ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.