यूएई में अंतिम सांसें गिन रहे परवेज मुशर्रफ, परिवार समेत चुपके से मिलने पहुंचे पाक आर्मी चीफ बाजवा

Updated on 26-06-2022 09:21 PM

दुबई संयुक् अरब अमीरात में अंतिम सांसें गिन रहे पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह और कई मुकदमों में वांछित परवेज मुशर्रफ से मिलने के लिए सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा चुपके से दुबई गए थे। पाकिस्तानी मीडिया ने यह खुलासा किया है। यही नहीं जनरल बाजवा के साथ उनकी पत्नी और पाकिस्तानी सेना के शीर्ष डॉक्टर भी मौजूद थे।


मुशर्रफ पर पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या करवाने समेत कई आरोप हैं और वह जेल से बचने के लिए साल 2018 से ही यूएई में रह रहे हैं। मुशर्रफ के परिवार ने जनरल बाजवा का स्वागत किया। मुशर्रफ अमाइलॉइडोसिस नामक बीमारी से जूझ रहे हैं। ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के अनुसार यह अमाइलॉइडोसिस बीमारी पूरे शरीर के अंगों और ऊतकों में अमाइलॉइड नामक असामान्य प्रोटीन के निर्माण के कारण होती है। अगर इसका इलाज नहीं किया गया तो शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं। इससे पहले मुशर्रफ ने इच्छा जताई थी कि उन्हें पाकिस्तान जाने की अनुमति दी जाए। हालांकि इलाज की सही सुविधा नहीं होने की वजह से परिवार अभी उन्हें ले आने को तैयार नहीं है।


मुशर्रफ को डारातुमुमैब दवा की जरूरत है, जो उन्हें पाकिस्तान में नहीं मिल पाएगी। पाकिस्तानी सेना और सरकार ने आश्वासन दिया है कि मुशर्रफ को स्वदेश वापसी करने दिया जाएगा।


मुशर्रफ ने साल 1999 में नवाज शरीफ की सरकार का तख्तापलट करके पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया था और साल 2001 से लेकर 2008 तक देश के राष्ट्रपति रहे थे। तानाशाह की वजह से कई साल तक निर्वासन झेलने वाले नवाज शरीफ ने भी दुश्मनी को भूलते हुए मुशर्रफ के वापसी का विरोध नहीं किया है।

बता दें कि 17 दिसंबर 2019 को पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने मुशर्रफ को राजद्रोह के केस में दोषी पाया था और उन्हें मौत की सजा सुनाई थी। इस सुनवाई को नवाज शरीफ ने शुरू कराया था। नवाज शरीफ साल 2013 में तीसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने गए थे। जनरल मुशर्रफ पहले ऐसे आर्मी चीफ थे जिन्हें राजद्रोह का सामना करना पड़ा और इस पूरे मामले पर पाकिस्तानी सेना की नजर थी। पाकिस्तानी सेना ने एक बयान जारी करके कहा था कि निश्चित रूप से राजद्रोही नहीं हो सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.