पाकिस्तान में पेट्रोल 30 रुपये महंगा हुआ, इमरान खान ने की पीएम मोदी की प्रशंसा की

Updated on 27-05-2022 09:31 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान सत्ता परिवर्तन के बाद पीएम की कुर्सी पर शहबाज शरीफ काबिज है और इन सबके के बीच आर्थिक संकट संकट से देश बेहाल है। बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोलियम उत्पादों में 30 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पाकिस्तान में अब जनता को पेट्रोल के लिए 179.86 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 174.15 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शहबाज शरीफ सरकार को घेरा है। उन्होंने पाकिस्तान के शहबाज शरीफ सरकार असंवेदनशील बताया है। साथ ही भारत सरकार की सराहना की।


इमरान खान ने कहा कि अमेरिका के रणनीतिक सहयोगी रूस से सस्ता तेल खरीदकर ईंधन की कीमतों में 25 रुपये प्रति लीटर की कमी करने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत, अमेरिका का रणनीतिक सहयोगी रूस से सस्ता तेल खरीदकर ईंधन की कीमतों में 25 रुपये प्रति लीटर की कमी करने में कामयाब रहा है।

 अब हमारे देश को इस बदमाशों (मौजूदा सरकार) के हाथों मुद्रास्फीति की एक और भारी खुराक भुगतनी पड़ेगी। खबरों में बताया कि पेट्रोल की कीमत 179.86 पाकिस्तानी रुपये, डीजल 174.15 पाकिस्तानी रुपये, केरोसिन तेल 155.56 पाकिस्तानी रुपये और हल्के डीजल 148.31 पाकिस्तानी रुपये पर बिकने वाला है। इमरान खान ने एक ट्वीट में कहा कि देश के लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 30 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ विदेशी आकाओं के सामने आयातित सरकार की अधीनता के लिए कीमत चुकाना पड़ रहा है।


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शहबाज शरीफ सरकार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 30 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद तीखा प्रहार किया है। सरकार की आलोचना करते हुए इमरान ने कहा कि इस 'असंवेदनशील सरकार' ने पाकिस्तान तहरीक--इंसाफ (पीटीआई) पार्टी द्वारा रूस के साथ 30 फीसदी सस्ते तेल के लिए किए गए सौदे को आगे नहीं बढ़ाया। पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा कि एक बार में ये सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी है।

 अक्षम और असंवेदनशील सरकार ने रूस के साथ हमारे सौदे को आगे नहीं बढ़ाया है। बता दें कि पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल ने इस्लामाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में कीमतों को लेकर घोषणा की थी, जहां उन्होंने कहा कि सरकार के पास कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा था कि हमें आलोचना का सामना करना पड़ेगा लेकिन देश हित हमारे लिए अहम है और इसे बचाना हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.