पाकिस्‍तान में 290 रुपए लीटर बिक रहा पेट्रोल, आधी रात को सरकार के फैसले से मचा हाहाकार

Updated on 16-08-2023 01:47 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान में अंतरिम सरकार के एक फैसले ने देश की जनता के बीच हाहाकार मचा दिया है। आजादी के जश्‍न के बाद सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे का तोहफा देशवासियों को दिया है। वैश्विक तेल दरों में वृद्धि के बीच कार्यवाहक सरकार ने अगले 15 दिनों के लिए पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में 20 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। यह पाकिस्‍तान के इतिहास में सबसे ज्‍यादा है। वित्‍त विभाग की तरफ से इस इजाफे का ऐलान मंगलवार को एक बयान जारी कर किया गया है। फैसला तब किया गया है जब पिछले दिनों पाकिस्‍तान ने रूस से आयात होने वाले तेल पर रोक लगा दी है।

16 अगस्‍त से लागू कीमतें
पाकिस्‍तान में नए ऐलान के बाद पेट्रोल 17.50 रुपए प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल (एचएसडी) में 20 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। नई कीमतें 16 अगस्त से प्रभावी हैं। नई कीमतों के बाद पेट्रोल 290.45 रुपए प्रति लीटर और डीजल 293 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। इससे पहले एक अगस्त को पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के नेतृत्व वाली पूर्व सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में 19 रुपए प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की घोषणा की थी। इसमें कहा गया था कि वैश्विक तेल की बढ़ती कीमतों के बीच ऐसा किया गया था। नई कीमतों के बाद देश में महंगाई के आसमान छूने की संभावना है। मई के महीने में पाकिस्‍तान में महंगाई रिकॉर्ड 38 फीसदी पर पहुंच गई थी।
क्‍यों बढ़ाए गए दाम
घोषणा 31 जुलाई को होने वाली थी मगर उस समय सरकार ने इस पर रोक लगा दी गई। अधिकारियों ने तब कहा था कि महंगाई के बोझ से मारे हुए लोगों पर पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों को ध्‍यान में रखकर ऐसा फैसला लिया गया था। पूर्व वित्‍त मंत्री इशाक डारने 12 अगस्त को अपनी सरकार के भंग होने पर वित्त मंत्री के रूप में आखिरी बार इसका ऐलान किया था। उन्‍होंने कहा कि कीमतों में इजाफे को रोका नहीं जा सकता था क्योंकि पाकिस्तान दरों में पेट्रोलियम विकास लेवी (पीडीएल) लगाने पर आईएमएफ मंजूर हो गया था।

अर्थव्‍यवस्‍था मुश्किल में

पाकिस्‍तान इस समय बेहद खराब दौर में है। अर्थव्‍यवस्‍था के विशेषज्ञों का कहना है कि कई साल के बैड फाइनेंस मैनेजमेंट की वजह से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था इस स्थिति में पहुंच गई है। साथ ही कोविड-19 महामारी, वैश्विक ऊर्जा संकट और पिछले साल आई बाढ़ की वजह से हालात बद से बदतर हो गए। सितंबर 2022 में आई बाढ़ की वजह से देश का एक तिहाई हिस्सा डूब गया था। पिछले महीने पाकिस्‍तान ने अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ तीन अरब डॉलर का अतिरिक्त समझौता किया है। माना जा रहा है कि इससे देश को बढ़ते विदेशी कर्ज से अस्थायी राहत मिल सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.