राजस्थान में 116 रुपये तो यूपी में 95 रुपये में पेट्रोल

Updated on 07-11-2021 09:49 PM

नई दिल्ली दिवाली से ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार आज रविवार को आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए जहां उत्तर प्रदेश के नोएडा में 95.51 रुपये खर्च करने होंगे।

वहीं, राजस्थान के श्रीगंगानगर में 116.34 रुपये भुगतान करने होंगे। दोनों राज्यों की कीमतों में करीब 20 रुपये का अंतर है। बता दें, केन्द्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद से यूपी सहित 23 राज्य और केन्द्र शासित ने भी अपने हिस्से के वैट में कटौती की थी।

 जिसके बाद कीमतें इन राज्यों में 12 रुपये से अधिक घट गई थी। दिल्ली में आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई पेट्रोल 109.98 और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर चेन्नई पेट्रोल 101.40 और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर है।

 कोलकाता पेट्रोल 104.67 रुपये और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है। वहीं गुरुग्राम में पेट्रोल 95.90 और डीजल 87.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

 ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.