पाकिस्तान में पेट्रोल के दामों में लगी आग, एक दिन में 24 रुपये की बढ़ोतरी

Updated on 16-06-2022 09:33 PM

इस्लामाबाद आर्थिक रूप से कंगाल हो चुके पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतो में आग लगी हुई है यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 233.89 रुपये पहुंच गई है। यहां एक दिन में प्रति लीटर पेट्रोल पर 24 रुपये बढ़ाए गए हैं। वहीं, डीजल की कीमत में 16.31 रुपए की बढ़ोतरी के बाद 263.31 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।

पाकिस्तान सरकार ने बुधवार को इसका ऐलान किया। पाकिस्तान में पिछले 20 दिनों के भीतर इस तरह की तीसरी बढ़ोतरी है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने इस्लामाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नई कीमतें 15 जून आधी रात से लागू हो गए हैं। इस बीच, मिट्टी के तेल की नई कीमत 29.49 रुपये की वृद्धि के बाद 211.43 रुपये होगी।

लाइट डीजल की कीमत 29.16 रुपये की वृद्धि के बाद 207.47 रुपये होगी। वित्त मंत्री इस्माइल ने कहा कि सरकार के पास अंतरराष्ट्रीय कीमतों का असर पाकिस्तान में उपभोक्ताओं पर डालने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। पाकिस्तान सरकार ने पिछले 20 दिनों में पेट्रोल की कीमत में 84 रुपये प्रति लीटर से अधिक की वृद्धि की है। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में एक और बढ़ोतरी के कारणों के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि पेट्रोल की अंतरराष्ट्रीय कीमत 120 डॉलर प्रति लीटर थी।


उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, हमारा देश अभी भी पेट्रोल में 24.03 रुपये, डीजल में 59.16 रुपये, मिट्टी के तेल में 29.49 रुपये और लाइट डीजल तेल में 29.16 रुपये का नुकसान झेल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोल सब्सिडी पर 120 अरब रुपये खर्च कर रही है। मंत्री ने कहा, मैं 30 साल से देश के हालात देख रहा हूं, लेकिन महंगाई के लिहाज से ऐसी स्थिति मैंने कभी नहीं देखी। खराब आर्थिक हालातों से गुजर रहे पाकिस्तान में खाने-पीने की चीजों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच, पाकिस्तान ने अब अपने नागरिकों से चाय का इस्तेमाल कम से कम करने की गुजारिश की है। पाकिस्तान के योजना और विकास मंत्री अहसान इकबाल ने वहां की अवाम से कहा है कि वो चाय कम से कम पिएं। बता दें कि पाकिस्तान में दाल, चीनी, सब्जियों और फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। जिसके चलते आम जनता की हालत खस्ता होती जा रही है।


पाकिस्तान के मंत्री अहसान इकबाल के मुताबिक, हमें चाय बाहर से आयात करनी पड़ती है। अगर पाकिस्तान की जनता चाय की खपत कम करेगी तो इससे सरकार का आयात खर्च घटाने में मदद मिलेगी। अभी हम कर्ज लेकर बाहर से चाय का आयात करते हैं। चाय की खपत घटने से हमारा आयात खर्च कम होगा, जिससे आर्थिक ढांचे पर दबाव घटेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की सरकार ने हाल ही में अपना आयात खर्च घटाने के लिए 41 चीजों के आयात पर 2 महीने के लिए रोक लगा दी थी। हालांकि इस आयात प्रतिबंध से खजाने में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। इससे पाकिस्तान को अपना आयात बिल घटाने में करीब 60 करोड़ डॉलर का फायदा हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.