भारत में 15 रुपए लीटर मिलेगा पेट्रोल... नितिन गडकरी के फैन हुए पाकिस्‍तानी, बोले- हिंदुस्‍तान करके दिखाएगा

Updated on 11-07-2023 01:14 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान को रूस से तेल मिलने लगा है लेकिन इसके बाद भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें नियंत्रण के बाहर हैं। पेट्रोल और डीजल देश में 200 रुपए से भी ज्‍यादा कीमत पर बिक रहा है। इन सबके बीच जब पिछले दिनों भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में पेट्रोल 15 रुपए प्रति लीटर तक बिक सकता है। गडकरी ने जो कुछ भी वह कैसे संभव होगा, यह बात आपको आगे बताते हैं। लेकिन इतनी सस्‍ती कीमत पर पेट्रोल मिलने वाले उनके बयान ने पाकिस्‍तानियों को भी उनका मुरीद बना दिया है। पाकिस्‍तानी, गडकरी के इस बयान की तारीफ कर रहे हैं और अपने देश की सरकार को उनका उदाहरण दे रहे हैं।

पूरी दुनिया को होगा फायदा
भारत के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले दिनों एक सभा में कहा था कि अगर 60 फीसदी एथेनॉल और 40 प्रतिशत बिजली का प्रयोग होने लगे तो देश में पेट्रोल का भाव पंद्रह रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। गडकरी की इस बात ने भारत ही नहीं बल्कि पड़ोसी पाकिस्‍तान में भी नागरिकों को हैरान कर दिया। यू-ट्यूबर सना अमजद ने जब पाकिस्‍तानी नागरिकों से बात की तो उन्‍होंने खुलकर गडकरी की तारीफ की।

मुल्‍क में पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफे के बीच ही सना ने 15 रुपए पेट्रोल वाले बयान पर नागरिकों की प्रतिक्रिया जानी। पाकिस्‍तान के एक नागरिक शारिक ने इस पर कहा कि यह वाकई तारीफ की बात है। इस बात की दाद देनी चाहिए कि भारत के मंत्री अपने देश की जनता और दुनियाभर के लिए इस तरह के नए प्रयोगों की कोशिशों में लगे हुए हैं। इसका फायदा दुनिया को तो होगा ही।

हाथ मलता रह जाएगा पाकिस्‍तान
गडकरी के बयान के बाद पाकिस्‍तान की जनता ने कहा है कि भारत ऐसा कर सकता है। अगर वहां के मंत्री ऐसा बयान दे रहे हैं तो इसका मतलब यही है कि वह इस दिशा में सोच रहे हैं। संभव है कि जो बात वहां के मंत्री कह रहे हैं वो उसे सच साबित करके दिखाएंगे। वहां की जनता की मानें तो पाकिस्‍तान की सरकार उनके लिए नीतियों को बनाएगी और उसका फायदा पहुंचाएगी, जैसी भारत में मोदी सरकार कर रही है। एक और नागरिक का कहना है कि भारत जरूर एक दिन 15 रुपए लीटर पेट्रोल अपनी जनता को मुहैया कराएगा। पाकिस्‍तान बस हर बार की तरह मजाक उड़ाता रहेगा और हाथ मलता रह जाएगा। आज नहीं तो दो साल बाद 15 रुपए लीटर भारत में बिकने लगेगा।

भारत, पाकिस्‍तान से काफी बेहतर
इस बात की तरफ भी ध्‍यान दिलाया गया कि भारत, रूस से सस्‍ता तेल खरीदने के बाद भी अपनी जनता को और सस्‍ती कीमतों पर पेट्रोल और डीजल मुहैया कराने की कोशिशों में लगा हुआ है। जनता की मानें तो ऐसे ही लोग कामयाब होते हैं जहां पर नागरिक खुश होते हैं। यही तो लोकतंत्र है और भारत इस लिहाज में पाकिस्‍तान से काफी बेहतर है। वहां पर सरकार अपनी जनता के बारे में सोच रही है।

पाकिस्‍तान में पेट्रोल इस समय 260 रुपए लीटर से भी ज्‍यादा कीमत पर बिक रहा है। पाकिस्‍तान की सरकार ने भी रूस से तेल मंगाया है लेकिन वह कहां पर, यही नहीं मालूम चल रहा है। पाकिस्‍तानी ना‍गरिकों के मुताबिक देश की सरकार बस जनता के लिए बस वित्‍त मंत्री बदलने में लगी है। पाकिस्‍तानी जनता का कहना है कि भारत और पाकिस्‍तान बेकार में लड़ रहे हैं। दूसरे देश इस झगड़े का फायदा उठा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.