7.1 तीव्रता भूकंप के तेज झटकों से हिली फिलीपींस की धरती

Updated on 29-07-2022 11:19 PM

मनीला फिलीपींस में आज बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र फिलीपींस के 14 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व डोलोरेस में था। मनीला में 300 किलोमीटर से अधिक दूर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे का कहना है कि भूकंप के केंद्र में इमारतों की खिड़कियां टूट गईं। हालांकि, भूकंप में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूकंप के बाद सुनामी की भी चेतावनी नहीं दी गई है।


यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि लूजोन के मुख्य द्वीप पर अबरा के पहाड़ी और हल्की आबादी वाले प्रांत में सुबह 8:43 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुरुआत में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। लेकिन कुछ देर बाद इसकी तीव्रता 7.1 दर्ज की गई।
भूकंप के झटके मेट्रो मनीला और बुलाकान और ओरिएंटल मिंडोरो प्रांतों में भी महसूस किए गए हैं। हालांकि, अभी तक किसी के नुकसान या हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है, अधिक तीव्रता की वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि भूकंप में भारी हानि हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों के दौरान फिलीपींस में कई भूकंप के झटके महसूस किए गए। 22 मई को रात 9:50 बजे स्थानीय समयानुसार फिलीपींस के बुंगाहन में रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का एक भूकंप आया था। हालांकि इसमें भी कोई नुकसान नहीं हुआ। भूकंप बुंगाहन से 1 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व में आया, जिसका केंद्र 129.0 किमी की गहराई पर था, जिसे शुरू में 13.9517 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 120.6771 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित किया गया था।


धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है, जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर कंपन करती रहती हैं। जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.