पाई नेटवर्क क्रिप्टो का ताबड़तोड़ रिटर्न जारी, गिरते बाजार में कर रहा पैसों की बारिश, बिटकॉइन कितना पीछे?

Updated on 11-03-2026 01:43 PM
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी ऐसी हैं जो निवेशकों को बहुत अच्छा रिटर्न नहीं दे रही हैं। इसके उलट पाई नेटवर्क कॉइन निवेशकों पर पैसों की बारिश कर रहा है।

बुधवार सुबह 10:30 बजे क्रिप्टो मार्केट कैप पिछले 24 घंटे में करीब 0.16 फीसदी बढ़ गया है। इस तेजी के साथ यह 2.39 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। पिछले एक महीने से इसमें रोलरकोस्टर जैसा रिटर्न पैटर्न देखने को मिल रहा है। यानी निवेशकों को किसी दिन समय जितना फायदा होता है, अगले ही पल उसमें करीब उतना ही नुकसान हो रहा है।

पाई नेटवर्क का कितना रिटर्न?

पिछले कुछ समय से पाई नेटवर्क कॉइन निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहा है। पिछले 24 घंटे में इसमें 7 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है और यह 0.2326 डॉलर पर है। वहीं 7 दिनों में इसमें 35 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। कुछ प्रचलन क्रिप्टो में इसका एक हफ्ते का सबसे ज्यादा रिटर्न रहा है।

वहीं बात एक महीने की करें तो पाई नेटवर्क कॉइन ने करीब 60 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी एक महीने पहले अगर आपके पास एक लाख रुपये की कीमत में पाई नेटवर्क कॉइन होते तो उनकी वैल्यू आज करीब 1.60 लाख रुपये होती। यानी एक लाख के निवेश पर 60 हजार रुपये का फायदा हो चुका होता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.