पीटरसन ने भारतीय टीम का समर्थन किया

Updated on 02-11-2021 08:38 PM

लंदन इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन आलोचना झेल रही भारतीय क्रिकेट टीम के समर्थन में सामने आये हैं। पीटरसन ने कहा कि खिलाड़ी भी इंसान हैं रोबोट नहीं जो हर समय जीत जाये। खेल में हार जीत होती रहती है। खिलाड़ियों को इस कठिन समय में प्रशंसकों के समर्थन की जरुरत होती है।  भारत टी20 विश्वकप में पहले दोनो मैच हारने के कारण सेमीफाइनल की दौड़ से तकरीबन बाहर हो गया है। टीम को उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण सभी ओर से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट किया कि खेल में एक विजेता और एक हारने वाला होता है। कोई भी खिलाड़ी हारने के लिए नहीं खेलता है। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ा सम्मान है। कृपया महसूस करें कि खिलाड़ी भी रोबोट नहीं हैं और उन्हें हर समय समर्थन की जरुरत रहती है। पूर्व खिलाड़ियों ने बल्लेबाजों के शॉट चयन के अलावा बल्लेबाजी क्रम में अचानक बदलाव पर भी सवाल उठाए। वहीं पूर्व भारतीय आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी टीम का समर्थन किया। हरभजन ने ट्वीट किया कि अपने खिलाड़ियों को लेकर अधिक कड़ा रुख मत अपनाइए। हां हम उन्हें बेहतर क्रिकेट खेलने के लिए जानते हैं। इस तरह के परिणामों के बाद खिलाड़ियों को सबसे अधिक दुख होता है पर प्रशंसकों को अपना धैर्य बनाये रखना चाहिये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.