अमेरिका के फिलाडेल्फिया में प्लेन क्रैश:उड़ान के 30 सेकेंड बाद घरों पर गिरा

Updated on 01-02-2025 04:05 PM

अमेरिका के पेंसिलवेनिया राज्य के फिलाडेल्फिया में शनिवार सुबह एक छोटा मेडिकल विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। फिलाडेल्फिया से मिसौरी जा रहे प्लेन में 6 लोग सवार थे। इनमें दो डॉक्टर, दो पायलट, एक मरीज और एक फैमिली मेंबर शामिल था। हादसे में सभी लोगों के मारे जाने की आशंका है। विमान में सवार सभी लोग मेक्सिको के थे।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक लियरजेट 55 नाम के इस विमान ने शाम 6:30 (स्थानीय समय) पर नॉर्थ-ईस्ट फिलाडेल्फिया एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। महज 30 सेकेंड बाद 6.4 किलोमीटर (4 मील) दूर जाकर यह क्रैश हो गया।

AFP ने स्थानीय मीडिया के हवाले से जानकारी दी कि यह विमान रिहायशी इलाके में घरों के ऊपर गिरा, जिससे इलाके की कई इमारतों में आग लग गई। फिलहाल रेस्क्यू टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

विमान कंपनी जेट रेस्क्यू के प्रवक्ता शाई गोल्ड ने बताया कि बच्चे को फिलाडेल्फिया में इलाज के बाद घर ले जाया जा रहा था। अभी तक हादसे की वजह सामने नहीं आई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.