कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में प्‍लेन क्रैश, पेड़ों से टकराकर गिरा जमीन पर, 2 भारतीय पायलटों की भी मौत

Updated on 07-10-2023 02:16 PM
सरे: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में शनिवार को एक प्‍लेन क्रैश हो गया है। इस दुर्घटना में दो भारतीय ट्रेनी पायलटों की मौत की भी खबरें हैं। जिन पायलटों की मौत हुई है उनके नाम अभय गडरू और यश विजय रामुगड़े बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये दोनों ही मुंबई के रहने वाले थे। कनाडा के पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि जो प्‍लेन क्रैश हुआ है वह एक दो इंजन वाला हल्का विमान था। इसे पाइपर पीए-34 सेनेका के तौर पर जाना जाता है।

एक और पायलट की मौत
यह विमान चिलिवैक शहर में एक मोटल के पीछे पेड़ों और झाड़ियों से टकराकर क्रैश हुआ है। इस घटना में भारतीय नागरिकों के अलावा एक और पायलट की भी मौत हो गई। कनाडा की पुलिस ने एक बयान में कहा है कि फिलहाल घटनास्थल पर स्थिति नियंत्रण में है। क्षेत्र में किसी और के घायल होने की कोई सूचना या फिर किसी तरह के खतरे की बात नहीं है। विमान क्‍यों टकराया इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने घटना की जांच शुरू कर दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.