प्लास्टिक सर्जरी से गालों की चर्बी हटाने का ट्रेंड:इससे चेहरे पर लकवे का खतरा, सस्ते ऑपरेशन के लिए भारत आ रहे लोग

Updated on 23-12-2022 06:13 PM

अमेरिका में अब चेहरे खासकर गालों की चर्बी काे हटाकर सुडौल और सुंदर दिखने के लिए आम लाेग भी सेलिब्रिटी की तरह प्लास्टिक सर्जरी करा रहे हैं। सौशल मीडिया पर खूबसूरत दिखने की चाहत भी इन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर कर रही है।

दरअसल, कुछ हॉलीवुड एक्ट्रेसेस के चेहरे काे सुंदर नैन नक्श देने वाले न्यूयॉर्क के प्लास्टिक सर्जन डॉ एंड्रयू जाकोनो ने बताया कि चेहरे पर कुछ हिस्से उसके आकार काे परिभाषित करते हैं। गाल और जबड़े के बीच के हिस्से की चर्बी से चेहरे का आकार तय हाेता है।

कुछ लोगों का चेहरा देवदूत की तरह
चेहरे का आकार शरीर के वजन के उतार-चढ़ाव से प्रभावित नहीं हाेता है। यह जन्म के समय से एक ही तरह का हाेता है। किसी-किसी का चेहरा देवदूत की तरह हाेता है। गालों की हड्डियां चीकबोंस उभरी हुई होती हैं। वे इतालवी पेंटर राफेल की कृति सिस्टीन मैडोना में नीचे की ओर दाे गोल चेहरे वाली परियों का उदाहरण देते हुए कहते हैं कि वे गालों की चर्बी काे हटाने वाली सर्जरी के लिए सबसे उपयुक्त हैं।

5 साल पहले के मुकाबले 3 गुना सर्जरी हो रहीं
जाकोनो का कहना है कि यह सर्जरी काेई नई नहीं है, लेकिन इसका चलन बढ़ गया है। अब वे 5 साल पहले के मुकाबले 3 गुना ज्यादा सर्जरी कर रहे हैं। सर्जन डॉ लारा देवगन का कहना है कि यह एक गोपनीय किस्म की प्लास्टिक सर्जरी है। इसमें चेहरे से एक से दाे मिलीमीटर का हल्का सा बदलाव शक्ल में चार चांद लगा देता है। अगर पहले ही गालों के इस भाग में चर्बी कम हाे ताे सर्जरी से यह हिस्सा और पिचक सकता है। चेहरे का एक हिस्सा लकवा ग्रस्त हो सकता है।

भारत में प्लास्टिक सर्जरी 50% सस्ती, विदेश से आ रहे लोग
भारत में प्लास्टिक सर्जरी के लिए अमेरिका, अफ्रीका और खाड़ी देशों से लाेग आ रहे हैं। अमेरिका, यूरोप और मध्य-पूर्व की तुलना में भारत में यह 50% सस्ती है। भारत दुनिया के लिए तेजी से कम दरों पर प्लास्टिक सर्जरी का हब बन रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.