आईपीएल की जगह देश के लिए खेलें : एल्गर

Updated on 09-03-2022 09:23 PM

जोहानिसबर्ग दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान डीन एल्गर चाहते हैं कि उनके देश के खिलाड़ी आईपीएल की जगह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अपने देश की ओर से खेलें। एल्गर के अनुसार खिलाड़ियों को अपने देश की ओर से खेलने को वरीयता देनी चाहिये। दक्षिण अफ्रीका को 18 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट खेलने हैं जबकि आईपीएल 26 मार्च से 29 मई तक खेला जाएगा। एकदिवसीय मैच 18, 20 और 23 मार्च को होंगे।

इसके बाद 31 मार्च से दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला शुरू होगी जो 12 अप्रैल तक चलेगी।वहीं क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने खिलाड़ियों पर कोई दबाव नहीं देते हुए कहा है कि वे आईपीएल में खेलते हैं या राष्ट्रीय टीम की ओर से यह खिलाड़ियों को ही तय करना है पर एल्गर का मानना है कि बोर्ड को यह कहना चाहिये की खिलाड़ियों को आईपीएल की जगह राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलना चाहिये। यह खिलाड़ियों की वफादारी की भी परीक्षा है। उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि टेस्ट या एकदिवसीय क्रिकेट खेलने के कारण ही उनको आईपीएल में जगह मिली है।

अगर वे देश की ओर से नहीं खेलते तो उनकी कोई कीमत नहीं रहती। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के 11 क्रिकेटर आईपीएल की विभिन्न टीमों में शामिल हैं जिनमें छह टेस्ट क्रिकेटर और तीन एकदिवसीय क्रिकेटर हैं। एल्गर ने कहा कि मैं खिलाड़ियों को टीम में उनकी स्थिति के बारे में बताऊंगा और हर खिलाड़ी से बात करूंगा ताकि वे राष्ट्रीय टीम से खेलने को प्राथमिकता दें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.