पाकिस्तान में खेलो और उसी दिन वापस भारत लौट जाओ, पीसीबी का अजीबोगरीब ऑफर

Updated on 19-10-2024 12:23 PM
कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से संपर्क किया है और एक ऐसी व्यवस्था का प्रस्ताव रखा है, जिसके अंतर्गत अगर भारत सुरक्षा कारणों से अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान पाकिस्तान में नहीं रुकना चाहता है तो वह मैचों के बीच में नई दिल्ली या चंडीगढ़ में से कहीं लौट सकता है। पीसीबी ने बीसीसीआई को मौखिक सुझाव दिया है कि भारतीय टीम नयी दिल्ली या चंडीगढ़ या मोहाली में शिविर लगा सकती है और अपने मैचों के लिए विशेष उड़ान का इस्तेमाल करके लाहौर जा सकती है।

पीसीबी के एक सूत्र ने हालांकि शुक्रवार को पीटीआई को पुष्टि की कि बोर्ड ने लिखित में कोई सुझाव नहीं दिया है। सूत्र ने कहा, 'लेकिन हां यह सच है कि इन विकल्पों पर अधिकारियों के बीच मौखिक रूप से चर्चा हुई है ताकि भारत का अपने मैच पाकिस्तान में खेलना सुनिश्चित हो सके।' चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से नौ मार्च तक लाहौर, रावलपिंडी और कराची में कराई जाएगी।

फाइनल लाहौर के बाहर नहीं कराना चाहता पीसीबी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मानसिक रूप से इसके लिए तैयार है कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी खेलने आने से इनकार कर सकता है, लेकिन वह नौ मार्च को होने वाला फाइनल लाहौर से बाहर ले जाने के लिए तैयार नहीं है, भले ही भारत इसके लिए क्वालीफाई कर ले। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के बोर्ड के सदस्यों की दुबई में 18 से 21 अक्टूबर तक होने वाली बैठक में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का मसला भी उठ सकता है।

2008 के बाद से नहीं हुई द्विपक्षीय सीरीज

भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद से बंद है जिसमें 175 लोग मारे गए थे और 300 के करीब घायल हुए थे। बीसीसीआई आईसीसी से टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर कराने का अनुरोध कर सकता है, जिसमें उसके मैच श्रीलंका या दुबई में हो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.