खिलाड़ियों को मिल सकती है बायो बबल से राहत

Updated on 15-11-2021 09:36 PM

दुबई टीम इंडिया सहित विश्व की कई टीमों के खिलाड़ियों ने बायो बबल के कारण हो रही परेशानियों को लेकर सवाल उठाये थे जिसके बाद अब आईसीसी इसमें राहत दे सकता है। खिलाड़ियों का कहना है कि लगातार बायो-बबल में रहने से खिलाड़ियों को मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

इसी को देखते हुए आईसीसी अब इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) का फॉर्मूला अपनाएगी। इसके तहत खिलाड़ियों को अब बायो बबल में नहीं रहना होगा। इसकी जगह उनकी लगातार जांच होगी। ईपीएल में संपर्क में आने वाले लोगों को भी आइसोलेशन में नहीं भेजा जाता, केवल पॉजिटिव पाये आने वाले लोगों को ही क्वारंटाइन में रखा जाता है।

आईसीसी की मुख्य कार्यकारी कमेटी की बैठक में इस पर बात भी हुई है। इसमें सदस्यों ने माना कि बायो बबल लंबे समय तक जारी नहीं रखा जा सकता है क्योंकि इससे खिलाड़ियों की मानसिक सेहत भी प्रभावित हो रही है। कई भारतीय खिलाड़ी भी इंग्लैंड सीरीज के बाद सीधे आईपीएल के बायो बबल में आए। इसके बाद वे टी20 विश्व कप खेलने के लिए उतर गए। इस प्रकार उन्हें लगातार बायो बबल में रहना पड़ा है।

आईसीसी की ओर से हालांकि नए नियम को बनाने के लिए अभी कोई समय-सीमा तय नहीं की गई है। टीम इंडिया को 17 नवंबर से न्यूजीलैंड से सीरीज खेलनी है। सीरीज में 3 टी20 और 2 टेस्ट होने हैं। इसके बाद टीम को दक्षिण अफ्रीका के लंबे दौरे पर जाना है जहां तीन टेस्ट, तीन एकदिवसीय और 4 टी20 के मुकाबले खेले जाएंगे। आईसीसी की ओर से 2022 में अक्टूबर-नवंबर में एक और टी20 विश्व कप आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया जाना है। उस टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों को बायो बबल में थोड़ी राहत दी सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.