आईपीएल को प्राथमिकता दे रहे खिलाड़ी, इसलिए बेहतर कार्यक्रम तैयार करे बीसीसीआई : कपिल

Updated on 09-11-2021 07:18 PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि आजकल जिस प्रकार खिलाड़ी देश के लिए खेलने की जगह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को प्राथमिकता दे रहे हैं। उसको देखते हुए बीसीसीआई को एक बेहतर कार्यक्रम बनाना चाहिये जिससे खिलाड़ी टी20 विश्व कप में तरोताजा होकर खेलें। टी20 विश्व कप में इस बार भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों ने बायो बबल की थकाम को इसके लिए जिम्मेदार बताया था। इसपर कपिल का मानना है कि खिलाड़ी आईपीएल को प्राथमिकता देने लगे हैं। ऐसे में टी20 विश्व कप के दौरान की गई गलतियों से बचने के लिए बोर्ड को बेहतर कार्यक्रम तैयार करना होगा।

कपिल ने कहा, ‘जब खिलाड़ी देश के लिए खेलने से ज्यादा आईपीएल को प्राथमिकता देते हैं, तो हम क्या कह सकते हैं? खिलाड़ियों को अपने देश के लिए खेलने पर गर्व होना चाहिए। मुझे उनके आर्थिक हालात पता नहीं है, इसलिए मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।' आईपीएल का आयोजन टी20 विश्व कप से ठीक पहले किया गया था। इस कारण विश्व कप में खिलाड़ियों को थकान में देखा गया।

कपिल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पहले राष्ट्रीय टीम और फिर फ्रेंचाइजी होनी चाहिए। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वहां आईपीएल खेलें पर अच्छी योजना तैयार करने की जिम्मेदारी अब बीसीसीआई पर है।' उन्होंने कहा, ‘इस टूर्नामेंट में हमने जो गलतियां की हैं, उन्हें नहीं दोहराना हमारे लिए सबसे बड़ी सीख होगी।' कपिल ने इसके साथ ही कहा कि आईपीएल के दूसरे चरण और टी20 विश्व कप के बीच में अंतर होना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘यह भविष्य पर गौर करने का समय है। आपको तुरंत योजना तैयार करनी शुरू कर देनी चाहिए।' यह 2012 के बाद पहला अवसर है जबकि भारत किसी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाया और कपिल ने कहा कि प्रत्येक को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.