सूर्यकुमार जैसे खिलाड़ी सदी में एक बार पैदा होते हैं, कपिल देव ने सचिन तेंदुलकर से कर दी तुलना

Updated on 09-01-2023 08:46 PM
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी से 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव गदगद हैं। कपिल पाजी ने सूर्या की तुलना सचिन तेंदुलकर, विव रिचर्ड्स, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों से की है। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में श्रृंखला के तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में यादव ने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 51 गेंदों पर 112 रनों की शानदार पारी खेली, उन्होंने टीम इंडिया को पांच विकेट के नुकसान पर 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में मदद की, जिसके बाद गेंदबाजों ने मेहमान टीम को सिर्फ 137 रनों पर समेट दिया।
कपिल देव ने एबीपी न्यूज को बताया, ‘कभी-कभी मेरे पास शब्दों की कमी होती है कि मैं उनकी पारी का बखान कैसे करूं। जब हम सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली को देखते हैं, तो हमें लगता है कि किसी दिन कोई ऐसा खिलाड़ी होगा, जो हमें यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि वह भी उस सूची का हिस्सा है। वाकई भारत में बहुत टैलेंट है और जिस तरह की क्रिकेट वह खेलता है, वह लैप फाइन लेग के ऊपर एक शॉट मारता है, फिर इससे गेंदबाज डर जाता है क्योंकि वह खड़ा होकर मिड-ऑन और मिड-विकेट पर छक्का मार सकता है। यही शॉट गेंदबाजों की लाइन और लेंथ को बिगाड़ देता और सोचने पर मजबूर करता है कि आगे क्या योजना बनाऊं।'
    कपिल देव आगे कहते हैं कि मैंने एबी डिविलियर्स, विवियन रिचर्ड्स, सचिन, विराट, रिकी पोंटिंग जैसे महान बल्लेबाज देखे हैं, लेकिन बहुत कम लोग गेंद को इतनी सफाई से हिट कर पाते हैं। सूर्यकुमार यादव को सलाम। इस तरह के खिलाड़ी सदी में एक बार ही आते हैं।’


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.