खिलाड़ियों को सुरक्षा मिलेगी लेकिन हमें भी अच्छा प्रदर्शन चाहिए : द्रविड़

Updated on 25-01-2022 05:30 PM
केपटाउन । भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि खिलाड़ियों को स्थिरता और सुरक्षा मिलनी चाहिये जो उन्हें दी जाएगी पर उन्हें भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद ये बात कही। भारत को इस दौरे में टेस्ट और एकदिवसीय सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरुप नहीं था। 

बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी भारतीय टीम प्रभावहीन रही।  मध्यक्रम के कुछ बल्लेबाजों को कई मौके दिए जाने के बाद प्रदर्शन की उम्मीद से उनका संकेत श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की ओर था। उन्होंने कहा, ‘हमने उन्हें लगातार मौके दिए हैं और हम चाहते हैं कि वह अपनी जगह को लेकर सुरक्षित महसूस करें।' 

उन्होंने कहा, ‘ सुरक्षा और मौके देने के साथ आप खिलाड़ियों से प्रदर्शन की भी उम्मीद करते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वालों से यही अपेक्षा रहती है कि जरूरत के समय वे अच्छा प्रदर्शन करें। हम हरसंभव स्थिरता रखना चाहते हैं।' गौरतल है कि अय्यर तीन मैचों में 17, 11 और 26 रन ही बना सके। द्रविड़ ने कहा, ‘आप चौथे, पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि टीम की जरूरत क्या है। श्रेयस तीनों मैचों में जल्दी आउट हो गया। हमें पता है कि ये सभी अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं और हम हरसंभव उनका साथ देंगे।

 लेकिन टीम में हर जगह के लिए प्रतिस्पर्धा बहुत है और इन हालात में यह आसान नहीं होता कि अवसर गंवाते रहें।' इस समय कई युवा बेहतर प्रदर्शन कर टीम में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.