कंगाल पाकिस्तान के लिए पैसा मांगने ड्रैगन के पास दौड़ सकते हैं पीएम इमरान

Updated on 09-01-2022 09:22 PM

कराची भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से ताजा खबर रही है कि पीएम इमरान खान जल्द ही चीन की तरफ दौड़ लगा सकते हैं। पाकिस्तान के मौजूदा हालात के चक्रव्यूह में इमरान इसतरह से उलझ गए हैं कि उन्हें चीन भागने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नजर नहीं रहा है।

 बताया गया है कि उनकी यात्रा का मकसद चीन और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना होगा। दरअसल, पाकिस्तान इनदिनों बेहद तंगहाली के दौर से गुजर रहा है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था इस कदर दांवाडोल हो चुकी है कि उसके दिवालिया होने के आसार नजर रहे हैं। पाकिस्तान के पास कर्ज इतना है कि उसे चुकाने के लिए इमरान को कोई  तरकीब नजर नहीं रही है।

इमरान की प्रस्तावित चीन यात्रा का एलान चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) के लिए प्रधानमंत्री के विशेष सहायक खालिद मंसूर ने किया है।पाकिस्तान में जारी राजनीतिक अस्थिरता और सीपीईसी में कार्यरत चीनी नागरिकों पर हमले से नाराज चीन ने कई परियोजनाओं की फंडिंग को रोक दिया है। पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने कहा कि इमरान खान की यात्रा से पाकिस्तान और चीन के रिश्ते और मजबूत होंगे।

चीन के संसाधन संपन्न शिनजियांग प्रांत को बलूचिस्तान में पाकिस्तान के रणनीतिक ग्वादर बंदरगाह से जोड़ने वाला 60 बिलियन अमरीकी डालर का सीपीईसी बेल्ट एंड रोड पहल की प्रमुख परियोजना के रूप में माना जाता है, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की वित्त पोषित योजना का उद्देश्य विश्व स्तर पर चीन के प्रभाव को आगे बढ़ाना है। ये चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सबसे पसंदीदा योजना है। सीपीईसी प्राधिकरण ने कहा कि खान ने पाकिस्तान में चीनी उद्यमों के काम से पैदा होने वाले अंतर को देखा है और सीपीईसी के कारण थार कोयला ऊर्जा का सपना साकार हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.