चीनी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने पीएम ली क्विंग ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा पाबंदियों में ढील देने का वादा किया

Updated on 23-07-2022 12:14 AM

बीजिंग कोविड के चलते पूरी दुनिया के आर्थिक हालात काफी खराब हो गए हैं। लिहाजा, चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग नेव्यवस्थित तरीके सेअंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने का वादा किया है। सख्त कोविड नीति लागू किये जाने से चीनी अर्थव्यवस्था पर प्रभावित होने के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने वादा किया। उन्होंने हजारों की संख्या में फंसे हुए विदेशी छात्रों को चीन के कॉलेजों में फिर से वापसी करने की अनुमति देने की भी बात कही।


छात्रों की वापसी की अनुमति देने संबंधी क्विंग के बयान को महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि चीनी विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले लगभग पांच लाख विदेशी छात्र, जिनमें 23,000 से अधिक भारतीय शामिल हैं, पिछले दो वर्षों में चीन के कोविड वीजा प्रतिबंध के कारण अपने-अपने देशों में फंसे हुए हैं। प्रधानमंत्री क्विंग ने कहा कि चीन अपने कोविड नियंत्रण उपायों को और अधिक लक्षित करेगा, जिसमें कोविड संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल हैं।


उन्होंने कहा कि इन उपायों में वीजा और कोविड जांच नीतियों में लगातार सुधार करना और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को एक व्यवस्थित तरीके से फिर से शुरू करना और बढ़ाना शामिल है। क्विंग ने विश्व आर्थिक मंच द्वाराग्लोबल बिजनेस लीडर्सके साथ आयोजित एक विशेष ऑनलाइन संवाद में कहा, ‘सभी विदेशी छात्र यदि चाहें तो अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए चीन लौट सकते हैं।

उनके हवाले से एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘इस कदम से चीन और दुनिया के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।यह पहली बार है जब चीन के शीर्ष नेतृत्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय यात्रा की छूट पर कोई टिप्पणी की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.