पीएम मोदी इसी महीने जा सकते हैं अमेरिका बाइडेन से होगी मुलाकात

Updated on 04-09-2021 11:56 PM
नई दिल्ली ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस महीने यानी सितंबर के आखिरी सप्ताह में अमेरिका दौरे पर जाने की उम्मीद है। सरकार के टॉप सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री सितंबर के आखिरी सप्ताह में वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क का दौरा कर सकते हैं। जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला अमेरिका दौरा होगा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है और अगर अब तक की चर्चा के हिसाब से सबकुछ ठीक रहा तो प्रधानमंत्री मोदी 22 से 27 सितंबर के बीच अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच यह पहली फेस टू फेस मुलाकात होगी। इससे पहले ये दोनों नेता कम से कम तीन बार वर्चुअल समिट में मुलाकात कर चुके हैं। मार्च में क्वाड समिट, अप्रैल में क्लाइमेट चेंज समिट और इस साल जून में जी-7 समिट के दौरान ये दोनों नेता वर्चुअली मिल चुके हैं। जून में जी-7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री ब्रिटेन की यात्रा पर जाने वाले थे, मगर कोरोना की दूसरी लहर की वजह से उन्हें अपनी यात्रा कैंसिल करनी पड़ी थी, जिसके परिणामस्वरूप बाइडेन और मोदी की मुलाकात नहीं हो पाई थी। अफगानिस्तान में तेजी से बदल रहे हालात के मद्देनजर पीएम मोदी की यह यात्रा महत्वपूर्ण होगी। पीएम मोदी जो बाइडेन से मुलाकात के अलावा, अमेरिकी प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें भी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि अमेरिका दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एजेंडा में अफगानिस्तान संकट और चीन का मुद्दा होगा। इस दौरे पर दोनों पक्षों के बीच चीन पर भी बात करने की उम्मीद है। साथ ही दोनों पक्ष हिंद-प्रशांत पर महत्वाकांक्षी एजेंडे पर काम करने की कोशिश करेंगे। क्वाड लीडर्स के शिखर सम्मेलन की भी वाशिंगटन डीसी में योजना बनाई जा रही है। माना जा रहा है कि करीब -करीब उसी समय पीएम मोदी की यात्रा हो रही है। बता दें कि इससे पहले आखिरी बार सितंबर 2019 में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौर पर गए थे, जब तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाउडी मोदी कार्यक्रम को संबोधित किया था। उसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में 'अबकी बार ट्रंप सरकार' का नारा दिया था, जो चुनाव में काम नहीं आया है और ट्रंप की हार हो गई। इस तरह से अगर प्रधानमंत्री तय कार्यक्रम के मुताबिक अमेरिका जाते हैं तो दो साल बाद उनकी यह यात्रा होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.