पीएम मोदी डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद

Updated on 05-09-2021 06:40 PM
नई दिल्ली।  शिक्षक दिवस है और भारत में हर साल की तरह इस बार भी 5 सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यानी रविवार को शिक्षक समुदाय को बधाई दी और कहा कि यह प्रशंसनीय है कि शिक्षकों ने कैसे नए तरीके खोजे और यह सुनिश्चित किया कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी छात्रों की शिक्षा जारी रहे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एस राधाकृष्णन को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उनकी जयंती को ही शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'शिक्षक दिवस पर पूरे शिक्षक जगत को बधाई जिन्होंने हमेशा युवाओं के विचारों को पोषित करने में अहम भूमिका निभायी है।' उन्होंने कहा कि यह प्रशंसनीय है कि शिक्षकों ने कैसे नए तरीके खोजे और यह सुनिश्चित किया कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी छात्रों का शैक्षणिक सफर जारी रहे। प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'मैं डॉ. एस राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं और उनकी विशिष्ट विद्वता के साथ ही देश के प्रति योगदान को याद करता हूं।' बता दें कि देश के पहले उप-राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक मशहूर दार्शनिक और शिक्षाविद थे। उनका जन्म 5 सितम्बर 1888 को तमिलनाडु के तिरुमनी गांव में हुआ था। वह शिक्षा के बड़े पक्षधर रहे। उन्होंने भारतीय संस्कृति का देश-विदेश में प्रचार-प्रसार किया। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा ट्वीट कर कहा, 'महान दार्शनिक व उत्‍कृष्‍ट शिक्षक भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें स्मरण कर नमन करता हूं। शिक्षक दिवस पर शिक्षा के प्रकाश से छात्रों का जीवन संवार कर राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले हमारे परिश्रमी शिक्षकों को सलाम करता हूं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.