रात में अचानक नए संसद भवन के निर्माण स्थल पर पहुंचे पीएम मोदी

Updated on 27-09-2021 07:00 PM

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात करीब 8.45 बजे राजधानी दिल्ली में बन रहे नए संसद भवन के निर्माण स्थल पहुंचे हुए थे। उन्होंने साइट पर लगभग एक घंटा समय बिताया और भवन के निर्माण की स्थिति का खुद निरीक्षण किया। बता दें कि ऐसा पहली बार हुए जब पीएम मोदी रात में अचानक नए संसद भवन के निर्माण स्थल पर पहुंचे हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से निर्माण स्थल के निरीक्षण की कुछ तस्वीरें भी सामने आईँ हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे पीएम मोदी खुद सफेद कलर का सेफ्टी हेलमट पहनकर साइट का निरीक्षण करते हुए नजर रहे हैं। पीएम मोदी आज यहां अचानक ही पहुंचे थे। उनके दौरे को लेकर किसी को भी कोई जानकारी नहीं थी। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी कंस्ट्रक्शन साइट पर लगभग एक घंटे तक रहे थे।

 बता दें कि नए संसद भवन का निर्माण सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट अंतर्गत किया जा रहा है। प्रोजेक्ट के तहत नए भवनों के निर्माण के लिए बड़ी संख्या में श्रमिक काम कर रहे हैं। नए संसद भवन के निर्माण में लगभग 1000 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। नए भवन का निर्माण 64500 वर्गमीटर क्षेत्र में बन रहा है और यह पुराने भवन की तुलना में 17 हजार वर्गमीटर बड़ा होगा। नए संसद भवन का निर्माण काम अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद है। इससे पहले सितंबर के तिसरे हफ्ते में पीएम मोदी ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बने नए रक्षा कार्यालय परिसरों का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के अवसर पर पीएम मोदी इस प्रोजेक्ट के आलोचकों को घेरते हुए कहा था कि इसे लेकर कुछ लोगों ने भ्रम फैलाने का काम किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा था कि आजादी के तुरंत बाद जो काम होना चाहिए था, उसे हम आज कर रहे हैं। देश के दफ्तरों को ठीक करने का बीड़ा उठाया। सबसे पहले हमने देश के शहीदों को सम्मान देने का काम किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.