दिवंगत मनोज कुमार की पत्‍नी को PM नरेंद्र मोदी ने लिखी चिट्ठी, कहा- उनके साथ हुई मुलाकातें और बातें याद रहेंगी

Updated on 08-04-2025 04:54 PM
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्‍टर मनोज कुमार अब हमारे बीच नहीं हैं। बीते शुक्रवार, 4 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में कार्डियोजेनिक शॉक के कारण उनका निधन हो गया। सिनेमा के 'भारत कुमार' के इस तरह चले जाने पर जहां पूरा देश उन्‍हें श्रद्धांजलि दे रहा है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिवंगत एक्‍टर की पत्‍नी शश‍ि गोस्‍वामी को एक चिट्ठी लिखकर अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं। अपने पत्र में प्रधानमंत्री ने मनोज कुमार की सिनेमाई विरासत को याद करते हुए उनसे हुई मुलाकातों और बातों का जिक्र किया है। PM मोदी ने लिखा है कि वह उन मुलाकातों और बातों को हमेशा याद रखेंगे।
सोमवार, 7 अप्रैल को लिखी गई इस चिट्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, 'श्री मनोज कुमार जी के निधन से अत्‍यंत दुख हुआ। इस कठ‍िन समय में मेरी संवदेनाएं परिवार व शुभचिंतकों के साथ हैं। दिग्‍गज अभ‍िनेता और फिल्‍मकार श्री मनोज कुमार जी ने अपनी फिल्‍मों के माध्‍यम से भारत के गौरव को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। उनकी अनेक फिल्‍मों ने देशवासियों में राष्‍ट्रभक्‍त‍ि की भावना को मजबूत करने में अहम योगदान दिया।'

पीएम मोदी ने की मनोज कुमार की फिल्‍मों की तारीफ

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा है, 'भारत के महत्‍वाकांक्षी युवा के रूप में उनके विभ‍िन्‍न किरदारों ने जहां एक ओर देश की स्‍वतंत्रता के संघर्ष को जीवंत किया, तो वहीं, राष्‍ट्र के आने वाले कल को बेहतर बनाने के लिए लोगों को प्रोत्‍साहित किया।'

मोदी ने लिखा- उनकी फिल्‍मों के गीतों में देश के प्रति स्‍नेह और समर्पण

नरेंद्र मोदी ने दिवंगत एक्‍टर की फिल्‍मों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए आगे कहा है, 'समजा के प्रति अपने दायित्‍व को कलात्‍मक ढंग से अभ‍िव्‍यक्‍त करते हुए उन्‍होंने सिनेमा को निरंतर समृद्ध किया। भारतीय संस्‍कृति व मूल्‍यों पर आधारित उनकी फिल्‍मों के अनेक गीत देश के प्रति स्‍नेह और समर्पण की भावना को व्‍यक्‍त करते हैं, जिन्‍हें लोग सदैव गुनगुनाएंगे।'

'उनके साथ हुई मुलाकातें और चर्चाएं याद रहेंगी'

अपनी चिट्ठी के आखिर में प्रधानमंत्री ने मनोज कुमार के साथ हुई अपनी मुलाकातों का जिक्र किया है। वह लिखते हैं, 'श्री मनोज कुमार जी के साथ हुई मुलाकातें और विचारपूर्ण चर्चाएं मुझे सदैव याद रहेंगी। उनका कार्य हमारी पीढ़‍ियों को देश व समाज के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उनका जाना फिल्‍म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्‍वर से प्रार्थना करता हूं कि वह शोक संतप्‍त परिजनों व असंख्‍य शुभचिंतकों को यह दुख सहने का धैर्य और संबल प्रदान करें।'

प्रधानमंत्री ने मनोज कुमार के निधन पर किया था पोस्‍ट

इससे पहले शुक्रवार को मनोज कुमार के निधन की खबर आने के ठीक बाद प्रधानमंत्री ने एक्स (ट्विटर) पर महान अभिनेता को श्रद्धांजलि दी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.