अररिया में PM बोले-जंगलराज के विकास का रिपोर्ट कार्ड जीरो

Updated on 06-11-2025 02:51 PM

बिहार में पहले फेज की वोटिंग के बीच PM मोदी अररिया में सभा की। प्रधानमंत्री ने मैथिली में अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि, आज बिहार में पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया पर शानदार तस्वीरें आ रही हैं। बूथों पर सुबह से लाइन लगी हैं। आज पूरे बिहार से एक ही आवाज आ रही है फिर एक बार NDA सरकार।

RJD के नेता बिहार की पूरी एक पीढ़ी का भविष्य खा गए। 2014 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद बिहार के विकास में तेजी आई। पटना में IIT। बोधगया में IIM। पटना में AIIMS खुला। दरभंगा AIIMS का काम चल रहा है। भागलपुर में IIIT है। बिहार में एक नहीं, दो नहीं बल्कि 4 सेंट्रल यूनिवर्सिटी भी है। NDA सरकार में गंगा पर 4 बड़े पुल बनाए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि, मेरे मन में एक सवाल है। आप सुबह-सुबह इतनी बड़ी संख्या में आई हैं। घरवालों को आज खाना मिलेगा क्या। या तो आपने आज सुबह 4 बजे उठकर खाना बनाया होगा।

आपका ऐसा प्यार और सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता होगा। इतना बड़ा पंडाल बनाया है। मैं हैरान हूं। कोई इतना बड़ा पंडाल कैसे बना सकता है। मैं हेलिकॉप्टर से देख रहा था तो मुझे बहुत सारे लोग पैदल आते दिख रहे थे। पंडाल के बाहर तक लोग हैं। ये दृश्य अपने आप में चुनाव का नतीजा क्या होगा ये डंके की चोट पर साफ कर देता है।

कट्टा-क्रूरता इनकी पहचान है

पीएम मोदी ने कहा कि, 'विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है। RJD और कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकते हैं।'

'इन लोगों ने बिहार पर कई सालों तक राज किया। इन लोगों ने आपके साथ सिर्फ विश्वासघात किया है। जहां कट्टा, क्रूरता का राज हो, वहां कानून दम तोड़ देता है।'

'जहां कटुता बढ़ाने वाली RJD और कांग्रेस हो, वहां समाज में सद्भाव मुश्किल होता है। जहां RJD और कांग्रेस का कुशासन हो, वहां विकास का नामो-निशान नहीं होता है। जहां करप्शन हो, वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता, ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.