मोहम्मद यूनुस के बांग्लादेश में पुलिस और एजेंसियां बनी किलिंग मशीन, पहले 52 दिनों में मारे गए कितने लोग, आ गई लिस्ट

Updated on 17-11-2024 02:00 PM
ढाका: बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुखिया के रूप में सत्ता संभालने के बाद मोहम्मद यूनुस ने वादा किया था कि वह देश में अल्पसंख्यकों और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ हो रही हिंसा को रोकेंगे। लेकिन देश से आ रहे आंकड़े बताते हैं कि मोहम्मद यूनुस के पदभार संभालने के बाद भी विरोधियों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार जारी हैं। बांग्लादेश के मानवाधिकार संगठन ने ही मोहम्मद यूनुस सरकार की पोल खोल दी है।

बांग्लादेश के मानवाधिकार संगठन 'ओधिकार' (Odhikar) ने देशभर में हिंसा को लेकर दस्तावेज तैयार किया है। इसमें बताया है कि 9 अगस्त से 30 सितम्बर के बीच कम से कम 8 लोग न्यायेतर (कानून से परे जाकर) हत्याओं का शिकार हुए। न्यायेतर हत्याएं वे हैं, जिन्हें राज्य के एजेंट या उसके समर्थन से बिना किसी न्यायिक कार्यवाही को पूरा किए अंजाम दिया जाता है।

सरकारी एजेंसियों की यातना में मारे गए लोग


ओधिकार ने जुलाई से सितम्बर के लिए तीन महीनों की यह रिपोर्ट अपने साथ जुड़े मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की रिपोर्टों और न्यूज आउटलेट में प्रकाशित आंकड़ों के आधार पर तैयार की है। इन आठ पीड़ितों में से एक की मौत कथित तौर पर पुलिस की यातना के कारण हुई, दूसरे की मौत मादक पदार्थ नियंत्रण विभाग के हाथों और तीन की मौत कथित तौर पर संयुक्त बलों की यातना के चलते हुई। इसके अलावा, तीन लोगों की संयुक्त बलों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

राजनीतिक हिंसा में 52 लोगों की मौत


रिपोर्ट में कहा गया है कि 9 अगस्त से 30 सितंबर के बीच राजनीतिक हिंसा में कम से कम 52 लोग मारे गए और 1,308 लोग घायल हुए। जुलाई और सितंबर के बीच कुल 67 लोगों की हत्या की गई। इनमें से 36 लोगों की 1 जुलाई से 5 अगस्त के बीच और 31 की 9 अगस्त से 30 सितंबर के बीच हत्या कर दी गई। हालांकि, 9 अगस्त से 30 सितंबर के बीच कथित तौर पर जबरन गायब किए जाने का कोई मामला सामने नहीं आया।

पत्रकारों पर भी हमला


ओधिकार के आंकड़ों के अनुसार, 9 अगस्त से 30 सितंबर के बीच अपनाम काम करते हुए चार पत्रकार घायल हुए, दो पर हमला किया गया, तीन को धमकाया गया, तीन के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। छात्रों के नेतृत्व में 1 जुलाई से 5 अगस्त के बीच हुए जनांदोलन के दौरान बच्चों सहित 1,581 लोग मारे गए और 18,000 से अधिक लोग घायल हुए। इसमें भेदभाव के खिलाफ छात्र आंदोलन और जातीय नागरिक समिति के आंकड़े शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.