एम्प्लीफायर व बैटरी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्ति को पकड़ा

Updated on 19-09-2021 05:56 PM

कोरबा कोरबा जिले की कुसमुण्डा पुलिस ने एम्प्लीफायर ट्रैक्टर से बैटरी की चोरी करने के आरोप में दो व्यक्ति को पकड़ा हैं। कुसमुण्डा टीआई लीलाधर राठौर ने बताया कि मोलाराम साहू निवासी आनंदनगर भैरोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा विसर्जन में इसका डीजे बुकिंग में गया था। विसर्जन के बाद शाम 7 बजे घर के सामने डीजे को बंद कर पीकअप में एम्प्लीफायर बॉक्स को अच्छी तरह से तिरपाल से ढंक कर घर के सामने ही रखा था। 18 सितंबर को सुबह करीब 7 बजे डीजे बुकिंग के लिये पीकअप में लगे तिरपाल को खोला तो आहुजा कंपनी का 400 वाट का बड़ा एम्प्लीफायर गायब मिला। इसी तरह पड़ोसी बंधन सिंह पटेल के ट्रेक्टर में लगा हुआ पावर जोन कंपनी का बैटरी भी चोरी हो गया। करीब 25000 रुपये कीमती दोनों सामानों की चोरी के आरोपियों को तलाशना शुरू किया गया। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आनंदनगर निवासी रोशनदास महंत हीरा केंवट एम्प्लीफायर ट्रेक्टर की बैटरी बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल संदेहियों को पकड़कर पूछताछ में एम्प्लीफायर तथा ट्रेक्टर से बैटरी चोरी करना स्वीकार किया। इनकी निशानदेही पर खोलार नाला के पास झाड़ियों में छुपा कर रखे गए एम्प्लीफायर बैटरी को जब्त किया गया। इस कार्यवाही में टीआई के मार्गदर्शन में एएसआई परमेश्वर राठौर, प्रधान आरक्षक खगेश राठौर, आरक्षक संजय तिवारी, संजय बर्मन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.