न्यूजीलैंड में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटने ले रही अमेरिकी गायक के गीतों का सहारा

Updated on 13-02-2022 07:05 PM

वेलिंगटन .  न्यूजीलैंड में कोरोना टीकाकरण की अनिवार्यता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें करने के अलावा अनोखा तरीका अपनाते हुए अमेरिकी गायक बेरी मानिलो के गीतों का सहारा लिया। पुलिस ने हजारों प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने के लिए शुरुआत मंगलवार से पानी की बौछारों से की। इसका कोई खास असर नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने इसके जवाब में  मैदान में  गड्ढे खोदकर पानी निकालने के लिए अस्थायी पाइप लगा दिए। जब शनिवार को बौछारें की गईं,तब प्रदर्शनकारियों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ गई। इसके बाद, संसद के स्पीकर ट्रेवर मलार्ड ने प्रदर्शनकारियों को असहज करने के लिए एक अनोखा तरीका खोजा। बैरी मानिलो एवं लोकप्रिय गीत ‘माकारेना’ को बार-बार चलाया। इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने ट्विस्टर सिस्टर का गीत ‘वी आर नॉट गोना टेक इट’ बजाया।
पुलिस ने वेलिंगटन में संसद भवन के बाहर सड़क पर डेरा डाले 122 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने रक्षा जैकेट पहन रखी थी, लेकिन उनके हाथों में दंगा रोधी ढाल या बंदूकें नहीं थीं। पुलिस ने कहा कि उन्होंने सभी प्रदर्शनकारियों को चेताया था कि वे गैरकानूनी तरीके से वहां मौजूद हैं। न्यूजीलैंड में मंगलवार को प्रदर्शन तब शुरू हो गया, जब कोरोना रोकथाम के दिशानिर्देशों को लेकर कनाडा सहित अन्य देशों में जारी विरोध से प्रेरित कार और ट्रक सवार एक हजार लोगों का काफिला संसद के बाहर की सड़कों पर इकट्ठा हो गया। प्रदर्शनकारी न्यूजीलैंड में शिक्षकों, डॉक्टरों, नर्सों, पुलिस और सैन्य कर्मियों सहित कुछ अन्य कर्मचारियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अनिवार्य किए जाने का विरोध कर रहे हैं। कई प्रदर्शनकारियों को दुकानों में और कक्षाओं में आठ साल से अधिक उम्र के छात्र-छात्राओं के लिए मास्क को अनिवार्य बनाए जाने पर आपत्ति है। इस बीच, न्यूजीलैंड में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो महिला अधिकारी एक नग्न महिला को उसके बालों से खींचते दिख रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.