'घूसखोर पंडित' पर अब राजनीतिक तकरार! मायावती ने बोला हमला, देश में अनादर-अपमान की कही बात

Updated on 06-02-2026 12:14 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक वेब सीरीज 'घूसखोर पंडित' के टाइटल ने हलचल मचा दी है। 'घूसखोर पंडित' वेब सीरीज को लेकर प्रदेश में माहौल गरमाया हुआ है। एक तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस वेब सीरीज के निर्देशक और टीम के खिलाफ हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया गया है। वहीं, वेब सीरीज विवाद में बहुजन समाज पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी एंट्री मारी है। उन्होंने इस पूरे मसले को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बसपा सुप्रीमो ने पंडित को घुसपैठिया बताए जाने की बात करते हुए पूरे मामले में जबर्दस्त हमला बोला है। उन्होंने ब्राह्मण समाज की देश में अपमान और अनदर किए जाने की बात कही है।

मायावती ने क्या कहा?

मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट में कहा है कि यह बड़े दुख और चिंता की बात है कि पिछले कुछ समय से अकेले यूपी में ही नहीं, बल्कि अब तो फिल्मों में भी 'पंडित' को घुसपैठिया बताकर पूरे देश में इनका अपमान और अनादर किया जा रहा है। इससे समूचे ब्राह्मण समाज में इस समय जबरदस्त रोष व्याप्त है। बसपा प्रमुख ने कहा कि इसकी हमारी पार्टी भी इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि बीएसपी की इस मामले में यह मांग है कि ऐसी इस जातिसूचक फिल्म पर केंद्र सरकार को तुरंत प्रतिबंध लगाना चाहिए।

क्यों गरमा रहा विवाद?

दरअसल, 'घूसखोर पंडित' वेब सीरीज के टाइटल का यह पूरा विवाद उत्तर प्रदेश की राजनीति को प्रभावित कर रहा है। प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश लगातार चल रही है। प्रदेश में पिछले दिनों ब्राह्मणों की नाराजगी का मुद्दा लगभग तमाम विपक्षी दलों की ओर से उठाया जाता दिखा है। ब्राह्मण वर्ग की अनदेखी का मुद्दा समाजवादी पार्टी से लेकर बहुजन समाज पार्टी तक उठती रही है।हालांकि, ब्राह्मण समाज भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में 2024 के लोकसभा चुनाव में भी एकजुट दिखा था। इसके बाद फिर विवाद को गरमाने की कोशिश चल रही है। पिछले दिनों विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ब्राह्मण विधायकों की एक बैठक हुई। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने सवाल खड़ा किया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ब्रह्म विधायकों को नसीहत देते दिखे। इसके बाद भी मायावती ने उसे मुद्दे पर बयान दिया था। उन्होंने इस प्रकार के जुटान को राजनीतिक रूप न दिए जाने की बात कही थी।

चुनावी समीकरण साधने की कोशिश

मायावती 2027 के लिए चुनावी समीकरण साधने की कोशिश में जुटी हुई है। इस क्रम में उन्होंने ब्राह्मण वोट बैंक को साधने की कोशिश शुरू कर दी है। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में मायावती ने पिछड़ा-दलित-मुस्लिम वोट बैंक के साथ ब्राह्मणों को जोड़कर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। अब एक बार फिर ब्राह्मण वोटरों को साधने की कोशिश में मायावती जुटी दिख रही हैं।

लखनऊ में केस दर्ज

वेब सीरीज 'घूसखोर पंडित' के निर्देशक और टीम के खिलाफ हजरतगंज पुलिस स्टेशन में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने और धार्मिक और जातिगत भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामले में लखनऊ कमिश्नरेट का कहना है कि जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी के तहत, किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने या शांति और व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम योगी इस मामले में एक्शन की बात करते दिखे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.