खेल से दूर रखनी चाहिए राजनीति, भारत-पाक के बीच होने चाहिए क्रिकेट मुकाबले : रमीज राजा

Updated on 08-04-2022 08:00 PM

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख रमीज राजा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होते देखना चाहते हैं। वह दोनों देशों के बीच क्रिकेट शुरू करने को लेकर कई बार आवाज उठा चुके हैं। इमरान खान ने पाकिस्तान का पीएम बनने के बाद अपने विश्वसनीय रमीज राजा को पीसीबी की जिम्मेदारी सौंपी थी। पीसीबी अध्यक्ष के रूप में रमीज का कार्यकाल अब तक शानदार रहा है।

उनके बोर्ड प्रमुख रहते पाकिस्तान ने टी-20 विश्व कप में भारत को हराया। पीएसएल का सफल आयोजन किया गया। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम 24 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर आई। इन सफल आयोजनों के बाद पीसीबी चीफ रमीज राजा भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होते देखना चाहते हैं। उनका कहना है राजनीति को खेल से दूर रखना चाहिए।

पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टूर्नामेंट आयोजन कराना चाहते हैं। उनकी योजना के मुताबिक टूर्नामेंट की मेजबानी रोटेशन पॉलिसी के तहत प्रत्येक देश हर साल करेगा। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने रमीज राजा के इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। जबकि भारत और इंग्लैंड की प्रतिक्रिया का उन्हें इंतजार है। रमीज राजा को उम्मीद है कि वह बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से साथ सकारात्मक बातचीत करेंगे।

लगभग एक दशक बीत गया है पाकिस्तान और भारत के बीच राजनीतिक संबंधों में तल्खी के चलते द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज का आयोजन नहीं हुआ। राजा का मानना है, जब क्रिकेट की बात आती है तो राजनीतिक मुद्दे पीछे छूट सकते हैं। उन्होंने कहा जब भी मैं भारत और पाकिस्तान के बारे में बात करता हूं, यह हमेशा क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नहीं होती है।

 लेकिन यह क्रिकेटर है, जो बाहर आता है और एक क्रिकेटर के रूप में मैं कहूंगा कि राजनीति को खेल से अलग रखा जा सकता है। क्रिकेट फैंस को भारत-पाकिस्तान के मैचों का आनंद क्यों नहीं लेना चाहिए? उन्होंने कहा भारत और पाकिस्तान के बीच दुनिया में अभी भी सबसे अच्छी प्रतिस्पर्धा क्यों है। चार देशों का टूर्नामेंट कराने का विचार उसी से उपजा है। हमें किसी तरह इसे पूरा करना होगा। अगर अब नहीं तो कब। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में बोर्ड का प्रतिनिधित्व करने वाले तीन पूर्व क्रिकेटर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.