प्रदूषण से महिलाओं में बढ जाता है हार्ट फेल का खतरा

Updated on 14-10-2021 08:46 PM

लंदन एक ताजा स्टडी के अनुसार, सिर्फ तीन साल तक प्रदूषित शहर में रहने के कारण महिलाओं में हार्ट फेल का रिस्क 43 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। इसके साथ ही महिलाओं में डिमेंशिया, मोटापा और बांझपन जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के तार भी कहीं ना कहीं प्रदूषण से जुड़े हैं।


डेनमार्क की यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा की गई इस स्टडी का निष्कर्ष हाल ही में प्रकाशित हुआ है। डेनमार्क की नर्सों को लेकर 15 से 20 साल तक ये स्टडी की गई है। रिसर्च करने वालों ने 1993-99 से 20 हजार से ज्यादा नर्सों का डेटा जुटाया।

जिसके अनुसार पीएम 2.5 (डीजल-पेट्रोल से निकलने वाले प्रदूषित कण) में 5.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर बढ़ोतरी से महिलाओं में हार्ट फेलियर का खतरा 17फीसदी तक बढ़ गया। इसके अलावा नाइट्रोजन डाईऑक्साइड के प्रति घन मीटर में 8.6 माइक्रोग्राम की बढ़ोतरी से खतरे में 10 फीसदी का इजाफा हुआ। स्टडी के मुताबिक, एक अन्य प्रकार का ट्रैफिक पॉल्यूशन, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (एनओ2) भी हार्ट बीट रुकने के बढ़ते जोखिम से जुड़ा था।

वैज्ञानिकों ने पाया कि औसत एनओ2 एक्सपोजर में प्रत्येक 8.6 माइक्रोग्राम वृद्धि के लिए हार्ट बीट रुकने का जोखिम 10 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। रिसर्च करने वालों के मुताबिक सिर्फ वायु प्रदूषण नहीं था, जिसने महिलाओं के स्वास्थ्य को प्रभावित किया, ध्वनि प्रदूषण भी ऐसे ही कुछ संदेश देता दिखा। इस रिसर्च की प्रमुख लेखिका डॉ यून-ही लिम और उनके सहयोगियों ने स्टडी में ये भी पाया कि इन प्रदूषकों का प्रभाव संयुक्त होने पर और भी बुरा था।


तीन सालों में तीनों प्रकार के प्रदूषण के हाई लेवल के संपर्क में आने वाली महिलाओं में हार्ट बीट रुकने की संभावना 43 प्रतिशत अधिक थी। ये इफैक्ट उन महिलाओं पर ज्यादा खराब रहा जो पहले से स्मोकिंग करती थीं या फिर जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी।स्टडी में 24 घंटे प्रतिदिन के औसत ट्रैफिक शोर में प्रत्येक 9.3 डेसिबल्स वृद्धि के लिए, हार्ट बीट रुकने का जोखिम 12 प्रतिशत तक बढ़ गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.