पूजा बनर्जी मां बनने वाली हैं और वो प्रेग्नेंसी के आखिरी समय में हैं

Updated on 27-02-2022 06:09 PM

मुंबई। कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस पूजा बनर्जी जल्द ही मां बनने वाली हैं और इस समय वो प्रेग्नेंसी के आखिरी समय में हैं। ऐसे में उन्होंनेकुमकुम भाग्यछोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली। इस मौके सीरियल की पूरी टीम ने उन्हें खास सरप्राइज दिया। अपने कोस्टार्स और टीम के सदस्यों को प्यार देखकर पूजा बनर्जी इमोशनल हो गईं। पूजा बनर्जी कुमकुम भाग्य में रिया का किरदार निभाती हैं।

पूजा बनर्जी ने अपनी फेयरवेल पार्टी की एक झलक इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। इस वीडियो में एक्ट्रेस रिहाना पंडित रो रही हैं और पूजा बनर्जी उन्हें चुप कराते नजर रही हैं। पूजा बनर्जी ने इस वीडियो के साथ एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी डाला है। उन्होंने लिखा है, इस खूबसूरत सफर के लिए कुमकुम भाग्य की टीम का शुक्रिया। सेट पर मेरी प्रेग्नेंसी के दौरान मुझे स्पेशल फील कराने से लेकर मुझे प्यार करने के लिए मैं पूरी टीम की शुक्रगुजार हूं।

  आगे उन्होंने लिखा है, ‘मुझे लगता है कि महिलाएं वास्तव में सशक्त हैं और सभी खोई हुई आस्था वापस मिली है ऐसा कुछ भी नहीं है जो एक महिला नहीं कर सकती है और आपने यह सुनिश्चित किया है कि मेरी गर्भावस्था के दौरान भी मुझे टीम से आराम, देखभाल और प्यार मिले। साथ ही पूजा बनर्जी ने एकता कपूर और बालाजी टेलीफिल्मस को भी धन्यवाद बोला है। पूजा बनर्जी पहले भी कई सुपरहिट शो में नजर चुकी हैं।

 वेएक दूसरे से करते हैं प्यार हम’, ‘घर आजा परदेसी’, ‘चंद्रनंदिनी’, ‘दिल ही तो हैऔरकसौटी जिंदगी के 2’ जैसे हिट सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।कुमकुम भाग्यमें पूजा बनर्जी के किरदार को काफी पसंद किया गया था। लोग उनकी खूबसूरती के भी फैन हैं तो वहीं, अब अब बेबी पर फोकस करने के लिए उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है। मार्च के महीने में वो बच्चे को जन्म देने वाली हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.