अपनी बोल्ड इमेज से बाहर आना चाहती है पूनम पांडे

Updated on 08-02-2022 05:37 PM

मुंबई  अपनी बोल्ड और ग्लैमरस इमेज के चलते भी एक्ट्रेस पूनम पांडे विवादों से घिरी रहीं। लेकिन, अब एक्ट्रेस अपनी इस इमेज से बाहर आना चाहती हैं और कुछ सीरियस रोल करना चाहती हैं। पूनम पांडे का कहना है कि वह अब बोल्ड और ग्लैमरस रोल्स से अलग सीरियस किरदार निभाना चाहती हैं। वह दर्शकों को अपनी एक्टिंग स्किल्स दिखाने के लिए फिल्मों में मां-बहन के रोल करना चाहती हैं।

एक इंटरव्यू में पूनम पांडे ने सीरियस रोल निभाने की अपनी ख्वाहिश जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी इमेज, सोशल मीडिया पोस्ट्स और पोर्न इंडस्ट्री पर भी बात रखी है। पूनम पांडे ने कहा- ‘मैं सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसे बोल्ड वीडियोज और तस्वीरें डालती हूं। मैं पूरी ईमानदारी के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती हूं और मैं ऐसी ही हूं। हो सकता है कि हमारी सोसाइटी का माइंडसेट अलग हो, लेकिन जब आप मुझे बोल्ड कहते हैं तो ये मेरे लिए बहुत ही खूबसूरत शब्द है।’ ‘मैं अब तक जितने लोगों से मिली हूं, वे सब अलग हैं। औरतें मुझसे कहती हैं कि मेरे पति आपको बहुत पसंद करते हैं। कपल्स मेरे साथ फोटोज क्लिक कराते हैं।

लोग अब ओपन माइंड हो चुके हैं और ये सब देखकर अच्छा लगता है। मैं सोशल मीडिया पर जो कुछ करती हूं, फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करती हूं। जो लोग मुझ पर गलत कमेंट करते हैं, मैं उनकी परवाह नहीं करती। कई लोग कहते हैं कि मैं पोर्न इंडस्ट्री का हिस्सा हूं, लेकिन उन्हे इरॉटिका और पोर्न के बीच का अंतर नहीं पता होता है।पूनम ने आगे कहा- ‘मैं खुद हमेशा से पोर्न इंडस्ट्री के खिलाफ रही हूं। हमारे देश में इसके लिए एक्सेप्टेंस नहीं है और मैं भी नहीं चाहती कि हमारे देश में पोर्न इंडस्ट्री बने। ये हमारे कल्चर से अलग है। मै इरॉटिका करती हूं और हमारा देश भी इरॉटिका के लिए जाना जाता है, यह कामसूत्र का देश है। मैं बोल्डनेस की बात करती हूं, जो खूबसूरत है। पोर्न को इसमें लेकर ना आएं।इसके साथ ही पूनम ने कहा का कि वह अब फिल्मों में कुछ सीरियस किरदार निभाना चाहती हैं।

उन्होंने कहा – ‘मैं ग्लैमर डॉल के रूप में इंडस्ट्री में जानी जाती हूं, लेकिन मेरी आगे की प्लानिंग सीरियस रोल्स करने की है। मैं इंटेंस किरदार निभाना चाहती हूं। मुझे अब फिल्मों में मां या बहन के रोल निभाने हैं और मुझे इससे कोई परहेज नहीं है। मैं ये जरूर करना चाहूंगी।बता दें कि पूनम पांडे  बीते दिनों पति सैम बॉम्बे के साथ हुए अपने विवाद को लेकर सुर्खियों में रही थीं। पूनम पांडे ने अपने पति के खिलाफ मुंबई पुलिस में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। एक्ट्रेस की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने सैम बॉम्बे को गिरफ्तार कर लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.