कंगाल अन्नू कपूर के पास बहन को तलाक दिलाने के भी नहीं थे पैसे, यश चोपड़ा से 5000 रुपये उधार लेकर लड़ा था केस
Updated on
09-04-2025 05:23 PM
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ओमपुरी की शादी अन्नू कपूर की बहन सीमा कपूर से हुई थी। उनसे अलग होने के बाद अन्नू ने आखिरी तक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया था। वो इस बात से नाराज थे कि ओम ने सीमा के साथ कैसा व्यवहार किया, उन्हें धोखा दिया और यह स्वीकार करने से भी इनकार कर दिया कि वह जिस बच्चे को जन्म दे रही हैं, वह उनका है।
ओम पुरी से सीमा तब अलग हो गईं, जब उन्हें पता चला कि वह पत्रकार नंदिता के साथ मिलकर उन्हें चीट कर रहे हैं। सीमा ने याद किया कि ओम पुरी को छोड़ने के बाद उनके बीच चीजें खराब हो गईं। ओम पुरी ने उनके खिलाफ की आरोप लगाए। वो हैरान थीं कि जिससे वो इतना प्यार करती थीं, वो उनपर ऐसे इल्जाम लगा सकता है। भले ही सीमा का परिवार उन्हें सपोर्ट कर रहा था, लेकिन आखिरी में आपसी सहमति से समझौता करने का फैसला किया।
सीमा ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि उनके परिवार ने इस सब के दौरान उनका साथ दिया और वादा किया कि वे उनके बचाव के लिए अपने गहने और संपत्ति बेचने को तैयार हैं। एक समय तो अन्नू कपूर ने फिल्म निर्माता यश चोपड़ा से 5,000 रुपये उधार भी लिए थे, क्योंकि उनके पास खुद पैसे नहीं थे।
बहन के लिए प्रॉपर्टी बेचने वाले थे अन्नू कपूर
उन्होंने कहा, 'मेरे परिवार ने मुझसे कहा कि वे अंत तक लड़ेंगे। अन्नू भाई ने कहा कि वे उसे सुप्रीम कोर्ट ले जाएंगे। मेरी भाभी ने कहा कि वे अपने गहने बेच देंगी। मेरा दूसरा भाई हमारी संपत्ति बेचने को तैयार था। ये चीजें आसान नहीं हैं। कभी-कभी ये 25 साल तक चलती हैं। लेकिन जब उसने आरोप लगाए, तो मैंने अपनी मां से कहा कि मैं लड़ना नहीं चाहती। अगर मैं जीत गई तो मुझे सिर्फ संपत्ति मिलेगी, मैं उसे वापस नहीं ला पाऊंगी। मेरा परिवार इस फैसले के पक्ष में नहीं था। एक वकील ने मुझसे वादा किया कि वह ओम साहब को जेल भेज देगा, मुझे बस उन पर मुझे मारने का आरोप लगाना था। लेकिन उस आदमी ने कभी मुझ पर हाथ नहीं उठाया।'
6 लाख रुपये ली एलिमनी
उन्होंने माना कि उन्होंने 6 लाख रुपए का गुजारा भत्ता स्वीकार किया और इसकी वजह भी बताई। वो बोलीं, 'मेरे माता-पिता ने हमारी शादी के लिए बहुत सारा कर्ज लिया था। ओम पुरी साहब ने कुछ जमीन खरीदी थी, जिसका पूरा भुगतान नहीं किया गया था। मैं कोई गुजारा भत्ता स्वीकार नहीं करने वाली थी, लेकिन भाई ने मुझे याद दिलाया कि मां पर बहुत सारा पैसा बकाया है। दूसरी बात, मुझे अच्छी तरह याद है कि अन्नू भैया ने मेरे वकील को पैसे देने के लिए यश चोपड़ा से 5,000 रुपए उधार लिए थे। वे दिवालिया हो चुके थे। बेशक, उन्होंने वह पैसे लौटा दिए। लेकिन इस समय उन्हें और ज़्यादा कर्ज में डालना मुझे सही नहीं लगा।'
बच्चा खोने पर सेक्रेटरी के हाथ भेजे थे 25 हजार
सीमा ने कहा कि उन्हें अपने आत्मसम्मान को किनारे रखकर गुजारा भत्ता स्वीकार कर लिया। लेकिन उन्होंने वो घर लेने से मना कर दिया, जो वह ले सकती थी। उन्होंने 25,000 रुपये भी लेने से मना कर दिया, जो उसने अपने बच्चे को खोने पर अपने सेक्रेटरी के जरिए उन्हें भेजा था।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…