PoK का गरीब लड़का लेगा श्रीलंका से लोहा, फाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान ने आधी टीम बदल दी

Updated on 14-09-2023 02:13 PM
कोलंबो: इंजरी से परेशान पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 14 सितंबर को होने वाले करो या मरो के मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में फखर जमां,फहीम अशरफ, इंजर्ड हारिस रऊफ और नसीम शाह की जगह मोहम्मद हारिस, सौद शकील मोहम्मद वसीम जूनियर और जमान खान की एंट्री हुई है। साथ ही साथ मोहम्मद नवाज भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंंगे।
PoK का गरीब लड़का खेलेगा एशिया कप
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जन्में क्रिकेटर जमान खान इस मैच में अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मीरपुर के गरीब परिवार का यह खिलाड़ी कश्मीर लीग में खेलने के बाद कनाडा और श्रीलंका की टी-20 लीग में खेला। उन्होंने कोई प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला है, लेकिन अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें चोटिल नसीम शाह की जगह पाकिस्तान टीम में शामिल किया।

एक साथ लगभग आधी टीम बदली
पाकिस्तान टीम प्रबंधन द्वारा बुधवार को घोषित अंतिम एकादश में भी पुष्टि हो गई कि तेज गेंदबाज हारिस रऊफ चोट के कारण मैच में नहीं खेलेंगे। 22 साल के जमान 2021 में कश्मीर लीग में खेलते हुए सबकी नजरों में आए और लाहौर कलंदर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग के लिए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। वह इंग्लिश काउंटी टीम डर्बीशर के लिए भी खेले जिसमें पाकिस्तान टीम के निदेशक मिकी आर्थर मुख्य कोच हैं। जमान ने इंग्लैंड में हाल में ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में मैनचेस्टर इन्विंसिबल्स के लिए छह मैच खेले और दो विकेट झटके।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद हारिस, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, सौद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, जमान खान

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.