इंडोनेशियाई ओपन में भारतीय खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन, लक्ष्य और कश्यप हारे

Updated on 24-11-2021 09:08 PM

बाली । इंडोनेशियाई ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। भारत के लक्ष्य सेन और पारुपल्ली कश्यप पहले ही दौर में हार के साथ ही बाहर हो गये हैं। इन दोनो ही खिलाड़ियों को सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा है। लक्ष्‍य को शीर्ष वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ी केंटो मोमोटा के हाथों तकरीबन एक घंटे तक चले मैच में 21-23, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।

वहीं पुरुष एकल के एक अन्य मैच में कश्यप को सिंगापुर के लोह कोइन इयु ने 11-21, 14-21 से हराया। इसके अलावा एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की पुरुष युगल जोड़ी भी पहले ही दौर में हार के साथ बाहर हो गयी। इस जोड़ी को कोरिया के चोइ सोल्ग्यू और किम वोहनो ने 22-20, 21-13 से पराजित किया। वहीं मिश्रित युगल में वेंकट गौरव प्रसाद और जूही देवांगन का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उन्हें जर्मनी के राल्फी जेनसन और लिंडा एफलर ने 12-21, 4-21 से हराया। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.