पोप बोले- समलैंगिकों को पुरोहिती के लिए ट्रेनिंग न दें:दावा- बंद दरवाजों में हुई बैठक में समलैंगिकों को ज्यादा कामुक बताया

Updated on 28-05-2024 02:48 PM

पोप फ्रांसिस पर समलैंगिक पुरुषों को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक इटली के दो बड़े अखबारों कोरियर डेला सिला और ला रिपब्लिका ने ये दावा किया है। इनके मुताबिक पिछले सप्ताह 20 मई को पोप फ्रांसिस (87) ने एक बंद कमरे में बैठक की थी। यहां उन्होंने समलैंगिक लोगों के लिए इटालियन भाषा के एक बेहद आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पोप फ्रांसिस ने समलैंगिक पुरुषों के लिए 'फेगोट' शब्द का इस्तेमाल किया। पोप फ्रांसिस ने इतालवी बिशप्स (पादरियों) को जोर देकर कहा कि वे समलैंगिक पुरुषों को पुरोहिती के लिए ट्रेनिंग न दें। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरी इटालियन समाचार एजेंसियों ने सूत्रों के हवाले से पोप के इस बयान की पुष्टि की है।

पोप फ्रांसिस के आपत्तिजनक बयान पर अब तक वेटिकन की प्रतिक्रिया नहीं आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि पोप समर्थकों का ये मानना है कि स्पेनिश भाषी देश अर्जेंटीना में जन्मे पोप फ्रांसिस को शायद इस इतावली शब्द का स्पष्ट मतलब न पता हो। भले ही वे इतावली-भाषी घराने में पले-बढ़े हों। फेगोट शब्द को साधारण तौर पर समलैंगिक पुरुषों के कामुक व्यवहार को बताने के लिए किया जाता है। इसकी LGBTQ समुदाय आलोचना करता रहा है।

समलैंगिकों की शादी को पाप मानते हैं पोप फ्रांसिस
पोप फ्रांसिस अपने बयानों से LGBT समुदाय के लिए काफी सहज दिखते रहे हैं। एक बार जब उनसे समलैंगिकता को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था- मैं इस बारे में फैसला करने वाला कौन होता हूं? वह कई बार चर्च में समलैंगिक लोगों के स्वागत की बात कर चुके हैं।

दिसंबर 2023 में पोप फ्रांसिस ने समलैंगिकता पर एक बयान देकर कैथोलिक कट्टरपंथियों को हैरान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि पुजारियों को कुछ परिस्थितियों में समलैंगिक जोड़ों को आर्शीवाद देना चाहिए। हालांकि, कुछ साल पहले ही पोप के ऑफिस ने बयान जारी कर समलैंगिकों की शादी को पाप बताया था।

पोप के समलैंगिकों की शादी का समर्थन करने वाले बयान के बाद वेटिकन सिटी की तरफ से कहा गया है कि ईश्वर का आशीष और उसका प्रेम पाने का अधिकार सभी को है। पोप के प्रगतिशील बयानों के बाद माना जाने लगा था कि वे भविष्य में समलैंगिक पुरुषों को पुरोहिती के लिए ट्रेनिंग देने की अनुमति दे सकते हैं। उन्हें भी दूसरे प्रीस्ट्स की तरह ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करना होगा।

स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2005 के एक दस्तावेज के मुताबिक, वेटिकन ने कहा था कि चर्च उन लोगों को पुरोहिती में प्रवेश दे सकता है जिन्होंने कम से कम 3 सालों तक समलैंगिक व्यवहार पर काबू पा लिया हो।

दस्तावेज में कहा गया है कि जो लोग समलैंगिक हैं या फिर इसका समर्थन करते हैं, उन्हें प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.