पोप की गेम चेंजर पारी, डेब्यूटेंट हार्टले ने लिए 9 विकेट इंग्लैंड 1-0 से आगे

Updated on 29-01-2024 01:15 PM

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 28 रन से हार गई है। इस हार के बाद मेजबान सीरीज में 0-1 से पिछड़ गए हैं। दूसरा टेस्ट 2 फरवरी से विशाखापट्‌टनम में खेला जाएगा।

हैदराबाद में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 246 रन बनाए और पहले ही दिन ऑलआउट हो गई। फिर दूसरे और तीसरे दिन में भारत ने अपनी पहली पारी में 436 रन बनाते हुए 190 रनों की बढ़त ली और शनिवार के तीसरे सेशन में 172 रन पर अंग्रेजों के 5 विकेट झटक लिए।

यहां ऐसा लग रहा था कि आखिरी सेशन में भारत विकेट लेकर इंग्लैंड को बड़े स्कोर से रोक लेगा, लेकिन हुआ इसका उल्टा। इस सेशन में इंग्लिश बैटर ओली पोप ने पैर जमा लिए और चौथे दिन के पहले सेशन तक 196 रन बना डाले। पोप की इस गेम चेंजर पारी से इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 420 रन बनाए और भारत पर 230 रन की बढ़त बना ली।

चौथे दिन 231 रन का टारगेट चेज करते हुए भारतीय टीम 202 रन ही बना सकी। इस पारी में डेब्यू मैच खेल रहे इंग्लिश स्पिनर टॉम हार्टले ने 7 विकेट झटके। पहली पारी में उन्हें दो विकेट मिले थे। ओली पोप प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

इंग्लैंड के 2 मैच विनर्स

ओली पोप : 196 रन बनाए, दूसरी पारी में टीम को 400 पार पहुंचाया
प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए ओली पोप इंग्लैंड के पहले मैच विनर रहे। उन्होंने दूसरी पारी में 196 रनों की उपयोगी पारी खेली और इंग्लैंड को संकट से उबारा। इस साझेदारी से इंग्लैंड को 230 रन की बढ़त मिली। पोप पहली पारी में एक रन ही बना सके थे। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 278 गेंद का सामना किया और 21 चौके जमाए।

टॉम हार्टले: दूसरी पारी में 7 विकेट झटके, कुल 9 विकेट लिए
डेब्यू मैच खेल रहे स्पिनर टॉम हार्टले ने असरदार गेंदबाजी की। उन्होंने पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल (23 रन) और केएल राहुल (86 रन) को पवेलियन लौटाया।
दूसरी पारी में 7 विकेट लेकर भारत को लक्ष्य से 29 रन पहले आउट करने में अहम भूमिका निभाई। हार्टले ने ओपनर यशस्वी जायसवाल (15 रन), शुभमन गिल (0 रन), कप्तान रोहित शर्मा (39 रन), अक्षर पटेल (17 रन), केएस भरत (28 रन), रविचंद्रन अश्विन (28 रन) और मोहम्मद सिराज (12 रन) को पवेलियन भेजा।

तीसरा दिन : पोप के शतक से हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड की वापसी
ओली पोप के शतक से इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वापसी कर ली है। इंग्लैंड ने हैदराबाद टेस्ट के तीसरे दिन भारत पर 126 रनों की बढ़त हासिल कर ली है और उसके 4 विकेट बाकी हैं।

दूसरा दिन : हैदराबाद टेस्ट के दूसरे दिन भारत की बढ़त 175 रन

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 175 रन की बढ़त हासिल कर ली है। हैदराबाद में टीम ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 7 विकेट पर 421 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा 81 और अक्षर पटेल 35 रन बनाकर नॉट आउट हैं।

पहला दिन : भारत के नाम रहा हैदराबाद टेस्ट का पहला दिन
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शुरुआत की है। हैदराबाद में गुरुवार को टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम 64.3 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने स्टंप्स तक एक विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 76 और शुभमन गिल 14 रन पर नाबाद लौटे। 

स्टोक्स के ब्लंडर दो दिन बाद मास्टर स्ट्रोक में बदले

इंग्लैंड की टीम जब से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत पहुंची, तभी से यह सवाल बार-बार उठ रहा था कि क्या उसकी आक्रामक रणनीति यहां की पिचों पर काम करेगी?

फिर हैदराबाद टेस्ट शुरू होता है। इस मुकाबले के शुरुआती 2 दिनों के बाद सवालों की फेहरिस्त लंबी हो गई। मसलन...क्या स्टोक्स की कप्तानी अच्छी है? क्या इंग्लैंड के स्पिनर भारत में चल पाएंगे? क्या इंग्लैंड ने सही प्लेइंग-11 सिलेक्ट की है? 

मैदान में फैन ने रोहित शर्मा के पैर छुए

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 28 रन से जीत लिया। इस जीत से इंग्लिश टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

हैदराबाद में रविवार को 231 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम दूसरी पारी में 202 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 420 रन बना कर टारगेट दिया था। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 436 रन और इंग्लैंड ने 246 बनाए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.