एण्ड टीवी के 'एक महानायक डॉ बी. आर. आम्बेडकर' में मशहूर अभिनेत्री कविता जाधव निभायेंगी मां की भूमिका

Updated on 07-07-2020 01:09 AM

मुंबई / टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री कविता जाधव जल्द ही एण्ड टीवी के 'एक महानायक डॉ बी. आर. आम्बेडकर में नजर आयेंगी। उन्होंने थिएटर से अपने कॅरियर की शुरूआत की थी और वह कई मशहूर टेलीविजन शोज में काम कर चुकी हैं उन्होंने हिन्दी और मराठी दोनों ही भाषाओं के शोज में काम किया है और मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह एक बार फिर एक दमदार किरदार में दर्शकों के सामने आयेंगी। कविता इस शो में एक मां की भूमिका अदा करने वाली हैं।

शो में अपनी एंट्री पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये, कविता जाधव ने कहा, "एण्ड टीवी के बेहद मशहूर शो 'एक महानायक डॉ बी. आर. आम्बेडकर के साथ जुड़ कर बहुत अच्छा लग रहा है। यह शो बाबासाहेब के बचपन से लेकर उनके भारतीय संविधान के जनक बनने तक के एक प्रेरणादायक सफर के बारे में है। बाबासाहेब को बहुत लोग जानते हैं, लेकिन काफी कम लोगों को ही उनके बचपन के संघर्ष और कहानी के बारे में पता है। अपनी कहानी और किरदारों के लिये यह शो अपने लॉन्च के समय से ही दर्शकों के बीच काफी मशहूर है। मैं ताराबाई की भूमिका निभाऊंगी, जो कि अपने किशोरवय बेटे भास्कर की शादी दहेज के लिये कराना चाहती है। इस शो के साथ जुड़ कर मुझे बहुत खुशी हो रही है और मैं नये एपिसोड्स इसके जल्द ही टीवी पर वापसी करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।

बाबासाहेब ने बचपन में काफी संघर्ष किये थे, जिन्हों ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। उनकी जिंदगी में एक शख्स ऐसा था, जो उनके लिये एक मजबूत स्तंभ बनकर खड़ा रहा, जिन्होंने उनका हमेशा मार्गदर्शन किया और उन्हें में टर किया और वह थे उनके पिता रामजी सकपाल । लेकिन जल्द ही पिता और पुत्र दोनों के लिये एक चुनौतीपूर्ण पल आने वाला है, जब भीमराव बाल विवाह के मुद्दे पर अपने परिवार के निर्णय के खिलाफ खड़ा होने के लिये मजबूर हो जाता है

एक महानायक डॉ बी. आर. आम्बेडकर बाबासाहेब की एक प्रेरणादायक कहानी है। इसमें पांच साल की उम्र से लेकर भारतीय संविधान बनाने में एक प्रमुख भूमिका निभाने तक की उनके प्रेरणाप्रद सफर को दिखाया गया

'एक महानायक डॉ बी. आर. आम्बेडकर' के बिल्कुल नये एपिसोड्स देखिये, 13 जुलाई 2020 से रात 8:30 बजे सिर्फ एण्ड टीवी पर


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.