मशहूर अभिनेता शोएब कबीर नजर आयेंगे एण्ड टीवी के "एक महानायक बी.आर. आम्बेडकर' में

Updated on 09-07-2020 10:58 PM

मुंबई / एण्ड टीवी के शो 'एक महानायक बी. आर. आम्बेडकर' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और हाल ही में इसके नये एपिसोड्स शूट किये गये । यह शो जल्दी ही अपने नये एपिसोड्स के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने वाला हैगौरतलब है कि लॉन्च के बाद से ही दर्शकों ने इस शो को काफी पसंद किया है और अपनी दमदार कहानी एवं मजबूत किरदारों के लिये लोकप्रिय रहा है। इस शो में एक और रोमांचक अध्याय शुरू होने वाला है, जिसमें दर्शक जाने-माने अभिनेता शोएब कबीर की एंट्री देखोगे

अपनी खुशी का इजहार करते हुये शोएब कबीर ने कहा, "डॉ आम्बेडकर की किताबों और उनके कामों ने मुझे बहुत प्रेरित किया हैमैं ने बचपन से लेकर बड़े होने तक उनके बारे में काफी कुछ पढ़ा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मुझे उनके जीवन पर आधारित किसी शो में काम करने का मौका मिलेगा। यह मेरे लिये बेहद गर्व और सम्मान की बात है। मैं इस शो में भास्कर के बड़े भाई की भूमिका निभा रहा हूँ शो में मेरी एंट्री से भीमाबाई और रामजी के परिवार के कई अध्याय खुलेंगे। दर्शकों को यह जानने के लिये शो देखना होगा कि उसका किरदार किस तरह बाबासाहेब को प्रभावित करेगा और उनकी जिंदगी में हलचल ले कर आयेगा।

बाबासाहेब ने बचपन में काफी संघर्ष किये थे, जिन्होंने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। उनकी जिंदगी में एक शख्स ऐसा था, जो उनके लिये एक मजबूत स्तंभ बनकर खडा रहा जिन्होंने उनका हमेशा मार्गदर्शन किया और उन्हें में टर किया और वह थे उनके पिता रामजी सकपाल । लेकिन जल्द ही पिता और पुत्र दोनों के लिये एक चुनौतीपूर्ण पल आने वाला है, जब भीमराव बाल विवाह के मुददे पर अपने परिवार के निर्णय के खिलाफ खडा होने के लिये मजबूर हो जाता है

एक महानायक डॉ बी. आर. आम्बेडकर बाबासाहेब की एक प्रेरणादायक कहानी हैइसमें पांच साल की उम्र से लेकर भारतीय संविधान बनाने में एक प्रमुख भूमिका निभाने तक के उनके प्रेरणाप्रद सफर को दिखाया गया है।

'एक महानायक डॉ बी. आर. आम्बेडकर' के बिल्कुल नये एपिसोड्स देखिये, 13 जुलाई 2020 से रात 8:30 बजे सिर्फ एण्ड टीवी पर


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.