अफगानिस्तान में लोकप्रिय प्रोफेसर गिरफ्तार, तालिबान सरकार की आलोचना करने का आरोप

Updated on 10-01-2022 08:25 PM

काबुल तालिबान ने विश्वविद्यालय के लोकप्रिय प्रोफेसर और काबुल में नए शासकों के मुखर आलोचक को गिरफ्तार किया है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि प्रोफेसर फैजुल्ला जलाल को तालिबानी खुफिया शाखा ने पकड़ रखा है। तालिबान ने प्रोफेसर पर "सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया, जो लोगों को सरकार के खिलाफ भड़का रहे थे और लोगों की गरिमा के साथ खिलवाड़ कर रहे थे।"

उधर, रविवार तड़के ट्वीट में जलाल की बेटी हसीना ने अपने पिता की रिहाई की गुहार लगाई।हसीना ने ट्वीट किया, मैं आप सभी से परेशान कर देने वाली खबर को बता रही हूं। मैं अपने पिता प्रोफेसर फैजुल्ला जलाल की तत्काल रिहाई की मांग करती हूं।"

गौरतलब है कि करीब 20 साल तक चले युद्ध के बाद 31 अगस्त को अमेरिकी सेना के वापस जाने के साथ ही तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा कर लिया। इस्लामिक उग्रवादी गुरिल्ला-शासकों ने पहले 1996-2001 तक अफगानिस्तान की सत्ता संभाली थी। तालिबान सरकार को संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि देश के 38 मिलियन लोगों में से 90 प्रतिशत लोग मानवीय संकट का सामना कर रहे हैं। अब देश के एक लोकप्रिय व्यक्ति की गिरफ्तारी देश में हालात और तनाव पैदा करने वाले हैं।हालांकि फैजुल्ला जलाल की गिरफ्तारी के बारे में तालिबान सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बता दें कि जलाल देश की पहली महिला राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों में से एक मसूदा जलाल के पति हैं, जिन्होंने 2004 में पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई के खिलाफ चुनाव लड़ा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.