सामाजिक सुरक्षा समझौते को लेकर भारत और ब्रिटेन के बीच हुई सकारात्मक चर्चा

Updated on 04-09-2021 11:56 PM
लंदन । भारत-ब्रिटेन आर्थिक और वित्तीय वार्ता (ईएफडी) के 11वें संस्करण के अंतर्गत भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सकारात्मक बातचीत हुई। भारत और ब्रिटेन के बीच संभावित सामाजिक सुरक्षा समझौते की ओर सकारात्मक कदम का भारतीय उद्योग जगत ने स्वागत किया है। कम समय के लिए कुशल भारतीय पेशेवरों को लाने के संबंध में अतिरिक्त खर्च में कटौती करने के वास्ते ब्रिटेन में भारतीय व्यवसायियों की यह लंबे समय से मांग रही है। इसके बाद एक संयुक्त बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया कि बैठक में जलवायु परिवर्तन में सहयोग से लेकर वित्तीय सेवा निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।
बयान में यह भी कहा गया कि केवल ब्रिटेन में अस्थायी रूप से रहने वाले भारतीय पेशेवरों के लिए सामाजिक सुरक्षा या पेंशन के मुद्दे पर बातचीत की जाएगी। संयुक्त बयान में कहा गया, ब्रिटेन और भारत संयुक्त वार्ता के लिए प्रतिबद्ध हैं जिसमें सामाजिक सुरक्षा समझौते की संभावना के संबंध में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए हितधारकों की प्रतिभागिता को शामिल किया जाएगा। पहली बैठक 26 अगस्त 2021 को हुई थी। कई सालों से इस मुद्दे के लिए अभियान चला रहे भारतीय वाणिज्य चैंबर और उद्योग परिसंघ (फिक्की) ने कहा कि यह लंबे समय से चिंता का विषय है जिस पर अंततः ध्यान दिया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.