छत्तीसगढ़ में एग्रो टूरिज्म की संभावनाएं, राज्य में बनाया जा सकता है बेस्ट ट्रेवल रिसोर्ट - अटल

Updated on 30-10-2021 10:20 PM

बिलासपुर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष  अटल श्रीवास्तव ने कहा है कि प्रदेश में एग्रो टूरिज्म की बहुत संभावनाएं है। राज्य के आदिवासियों ने प्रकृति और संस्कृति को बचाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है जिससे राज्य की लोक कला एवं संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने इस आशय के विचार आज राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के अवसर पर आयोजित परिचर्चा में व्यक्त किए। परिचर्चा राज्य में पर्यटन और खान-पान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 7 हजार गौठान बनाकर ग्रामीण व्यवस्था को मजबूत करने की योजना बनाई है। जमीन से जुड़ी इस योजना में महिला स्व-सहायता समूह आजीविका से जुड़े व्यवसाय को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि हस्तकला के विभिन्न उत्पाद को प्रोत्साहित कर एग्रो टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की दूरदर्शी सोच के अनुरूप गौठान के माध्यम से विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। परिचर्चा में अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किया कि फ्रांस और मोरक्कों में खानपान एवं संस्कृति को बढ़ावा देने से वहां पर्यटन व्यवसाय काफी प्रभावी है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी यहां की संस्कृति और खानपान को बढ़ावा देकर पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है। इसके लिए रेस्टोरेंट संचालकों को सरकार के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। गढ़ कलेवा एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजन के साथ ही डिजिटल बिजनेस, पर्यटकों की सुविधा के लिए अधोसंरचना का विकास और पर्यटन स्थलों तक पहुंच मार्ग को सुलभ बनाएं जाने की आवश्यकता बताई गई।

परिचर्चा में कम खर्च में बेस्ट ट्राइबल रिर्सोट बनाने आवश्यकता और ग्लोबल विलेज कनेक्टिविटी के संबंध में भी चर्चा की गई। परिचर्चा में वक्ता श्री अमरनाथ ने कहा कि राज्य में ट्राइबल रिसोर्ट बनाने की आवश्यकता आवश्यकता है। श्री जमाल ने पर्यटन स्थलों में डिजिटल बिजनेस को बढाने की आवश्यकता बताई।

संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी ने कहा कि सरकार टूरिस्ट इंडस्ट्री संचालन में सुविधाएं उपलब्ध करा सकती है। प्रदेश में रूरल टूरिज्म कैसे विकसित हो राज्य सरकार द्वारा इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री दीपांशु काबरा, एडिशनल डायरेक्टर श्री उमेश मिश्रा सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.