जयपुर में लगे राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के लापता होने के पोस्टर, सामने आई यह बड़ी वजह

Updated on 09-12-2025 01:02 PM
जयपुर: राजधानी जयपुर की दीवारों पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर लापता है। ऐसे पोस्टर दिखाई दे रहे हैं, जो काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसको लेकर एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुछ युवक मदन दिलावर का यह पोस्टर दीवारों पर चिपकाते हुए नजर आ रहे है।ं यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, पोस्टर चिपकाने वाले युवक बीते दिनों एक प्राइवेट स्कूल में सुसाइड करने वाली अमायरा के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने यह पोस्टर लगाएं है।

जयपुर की दीवारोें पर मदन दिलावर के लापता के पोस्टर लगे


इसको लेकर वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवक बीते दिनों हुए अमायरा सुसाइड कांड मामले को लेकर अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं। उन्होंने अमायरा के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के लापता होने के पोस्टर लगाए हैं। यह वीडियो अब काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान लगाया पोस्टर जयपुर की दीवारों, ओवर ब्रिज आदि पर देखा जा रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं

अमायरा को न्याय दिलाने की मांग का है यह पोस्टर


9 साल की बच्ची अमायरा का सुसाइड कांड बीते दिनों प्रदेश में काफी सुर्खियों में रहा। इस दौरान स्कूल में सुसाइड कांड के चलते लोगों ने बड़े सवाल खड़े कर दिए। इधर, जयपुर में लगाए गए पोस्टर में लिखा है कि लापता शिक्षा मंत्री, राजस्थान के सभी मां-बाप मंत्री जी की तलाश कर रहे हैं। पोस्टर पर आगे लिखा है कि एक प्राइवेट स्कूल में छोटी सी बच्ची ने अपनी जान दे दी थी और मदन दिलावर जी कुछ करने की बजाय भाग खड़े हुए हैं। सुनने में आया है कि स्कूल में उनके विभाग को अंदर ही नहीं घुसने दिया। जस्टिस फॉर अमायरा।
पिछले महीने हुआ था अमायरा सुसाइड कांड
बता दें कि नवंबर में राजधानी जयपुर की नीरजा मोदी स्कूल में 9 साल की अमायरा ने सुसाइड कर लिया था। उसने चैथी मंजिल से कूद कर अपनी जान दे दी। इसके पीछे आरोप है कि बच्ची को उसके सहपाठी काफी समय से परेशान कर रहे थे। इसको लेकर परिजनों का भी आरोप है कि स्कूल प्रबंधन को कई बार शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस दौरान बच्चों के तानों से परेशान होकर अमायरा ने यह खौफनाक कदम उठाया। इस घटना का सीसीटीवी सोशल पर जमकर वायरल हुआ था। वहीं, परिजनों का आरोप है कि शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.