स्पेस में पेशाब और पसीने से निकाला पीने लायक पानी... आसान हुआ अंतरिक्ष का सफर, ऐस्ट्रोनॉट्स ने कर दिया कमाल

Updated on 26-06-2023 06:54 PM
वॉशिंगटन : स्पेस में लंबे समय तक टिके रहने और भविष्य के बड़े-बड़े मिशन को पूरा करने के लिए सबसे जरूरी क्या है? पानी, जिसकी खोज दशकों से की जा रही है। अंतरिक्ष में पानी का मिलना मतलब जीवन का मिलना। इस बारे में ताजा अपडेट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से आया है जहां वैज्ञानिकों ने एक विधि से 98 फीसदी पानी को रिस्टोर कर लिया है। इसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने कहा कि वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष यात्रियों के पसीने और पेशाब को रीसायकल करके उसे पीने लायक पानी में बदल दिया।


स्पेस डॉट कॉम की खबर के अनुसार, स्पेस स्टेशन पर मौजूद प्रत्येक अंतरिक्ष यात्री को पीने, खाना बनाने और साफ-सफाई के लिए एक गैलन प्रतिदिन पानी की जरूरत होती है। अंतरिक्ष यात्रियों ने उन प्रणालियों का इस्तेमाल किया जो ECLSS का हिस्सा हैं। ECLSS यानी Environment Control and Life Support Systems जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष में आगे के इस्तेमाल के लिए खाना, हवा और पानी जैसी चीजों को रीसायकल करना है।

सांस और पसीने की नमी से निकाला पानी

ECLSS जिन हार्डवेयर से मिलकर बना है उनमें वॉटर रिकवरी सिस्टम भी शामिल है जो वेस्टवॉटर को इकट्ठा करता है और उसे वॉटर प्रोसेसर असेंबली (WPS) में भेज देता है जो पीने योग्य पानी का उत्पादन करता है। केब्रिन क्रू की सांस और पसीने से केबिन की हवा में निकली नमी को इकट्ठा करने के लिए एक एडवांस्ड डीह्यूमिडिफ़ायर का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं एक दूसरी प्रणाली, यूरिन प्रोसेसर असेंबली (यूपीए), वैक्यूम डिस्टिलेशन का इस्तेमाल करके पेशाब से पानी निकालती है।

पेशाब से मिला 98 फीसदी साफ पानी

इस प्रक्रिया के बाय-प्रोडक्ट के रूप में नमकीन पानी का उत्पादन होता है, जिससे वेस्टवॉटर को निकालने के लिए एक ब्राइन प्रोसेसर असेंबली (बीपीए) को यूपीए में जोड़ा जाता है। जॉनसन स्पेस सेंटर की टीम का हिस्सा क्रिस्टोफर ब्राउन ने कहा कि बीपीए ने पेशाब से निकाले गए साफ पानी की मात्रा को 94 प्रतिशत से बढ़ाकर 98 प्रतिशत कर दिया है, जो अब तक सबसे अधिक है। पीने योग्य पानी को रिस्टोर करने का यह तरीका मंगल जैसे लंबे अंतरिक्ष मिशन में मदद कर सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.